IND vs NAM: टीम इंडिया और नामीबिया के बीच मुकाबला एकतरफा रहा. टीम इंडिया ने बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन करने के बाद गेंद के साथ भी धमाल मचाया. जिसके कारण ही टीम इंडिया को 93 रनों से बड़ी जीत मिली है. इस जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि मैच में क्या गलती हुई है. इसके साथ ही 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर भी बड़ा हिंट दिया है. उन्होंने पड़ोसियों को चैलेंज कर दिया है.
सूर्यकुमार यादव ने बताया क्या बल्लेबाजी में हुई गलती
टीम इंडिया एक समय 250 रनों की ओर बढ़ रही थी, लेकिन उससे भी 40 रन कम बनाए. जिसके बारे में बात करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ‘सबके लिए बहुत अच्छा गेम था. मुझे लगता है कि यह बैटिंग के लिए आसान विकेट नहीं था, लेकिन जिस तरह से ईशान और संजू ने शुरुआत की, ऐसा लगा कि यह एक आसान विकेट है. फिर शिवम और हार्दिक के बीच पार्टनरशिप हुई. जिस तरह से उन्होंने दो या तीन जल्दी विकेट खोने के बाद बैटिंग की, मुझे लगता है कि यह बहुत तारीफ के काबिल था. मुझे लगता है कि बॉल थोड़ी रुक रही थी, लेकिन मैं सभी नामीबियाई बॉलर्स से कोई क्रेडिट नहीं लेना चाहता.’
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा, ‘उन्होंने सच में बहुत अच्छी बॉलिंग की. मुझे लगता है कि वे जबरदस्त तरीके से आए. उनके पास अपने प्लान थे, जिन्हें उन्होंने बहुत अच्छे से एग्जीक्यूट किया, लेकिन उनकी बॉलिंग से भी बहुत इम्प्रेस हुए. हमने दो या तीन जल्दी विकेट खो दिए, लेकिन फिर हमारी एक अच्छी पार्टनरशिप हुई और आखिर में एक अच्छा फिनिश भी हुआ.’
Captain Suryakumar Yadav's post-match presentation interview with Ravi Shastri after a clinical win of Team India over Namibia.
He praised the Namibian bowling.!!!!!!!#INDvsNAM #T20WorldCup2026 #jiohotstar #suryakumaryadav #Indiawins #teamIndia #BCCI #meninblue #Ravishastri pic.twitter.com/0z72r8AeQi---विज्ञापन---— Sachin Wankhede (@retweet2sachin) February 12, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs NAM: ईशान और हार्दिक ने मचाया धमाल, वरुण-अक्षर का चला जादू, T20 WC में टीम इंडिया का विजय रथ जारी
पाकिस्तान को कप्तान सूर्या ने दिया चैलेंज
टीम इंडिया अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है. जिसको लेकर बड़ा बयान देते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मेरा मतलब है, बुमराह को चारों ओवर का कोटा बॉलिंग करते देखना एक बड़ा प्लस पॉइंट था. उनका टीम में वापस आना अच्छा है. वह अगले गेम के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं. वरुण चक्रवर्ती, जिस तरह से वे अक्षर पटेल के साथ पार्टनरशिप में बॉलिंग करते हैं, मुझे लगता है कि यह कॉम्बिनेशन खेलना मुश्किल है. मेरा मतलब है, नई बॉल से, पुरानी बॉल से, और जब भी जरूरत होती है, वो डेथ ओवरों में भी बॉलिंग करता है.’
ये भी पढ़ें: गुरबाज के बाद PSL 2026 से बाकी अफगानी खिलाड़ियों ने अपना नाम लिया वापस, सामने आ गई बड़ी वजह










