गुरबाज के बाद PSL 2026 से बाकी अफगानी खिलाड़ियों ने भी अपना नाम लिया वापस, सामने आ गई बड़ी वजह 

PSL 2026: हाल में ही पाकिस्तान सुपर लीग का पहला ऑक्शन हुआ था. जिससे ठीक पहले विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपना नाम इस लीग से वापस ले लिया था. जिसके बाद अफगानिस्तान टीम के कई और खिलाड़ी ने भी पीएसएल 2026 से भी अपना नाम वापस ले लिया. जिसके पीछे की सबसे बड़ी वजह आखिरकार अब सामने आ गई है. 

afghanistan cricket team

afghanistan cricket team

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में पहली बार ऑक्शन हुआ. जहां पर इस लीग को बड़ा झटका लगा है. पहले अफगानी स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपना नाम लीग से वापस ले लिया. जिसके बाद कई और अफगानी खिलाड़ियों ने भी इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया है. सभी हैरान हैं कि क्यों अफगानी खिलाड़ी इस लीग में नहीं खेलना चाहते हैं. अब अफगानी खिलाड़ियों के इस बड़े फैसले के पीछे की वजह सामने आ गई है. 

विज्ञापन

अफगानी खिलाड़ियों ने पीएसएल 2026 से नाम लिया वापस 

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का ऑक्शन 11 फरवरी को आयोजित हुआ. जहां पर कोई भी अफगानी खिलाड़ी नहीं नजर आया. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं. दरअसल रहमानुल्लाह गुरबाज के लीग में नजर आने से अफगानी फैंस बहुत ज्यादा नाराज थे. जिसके कारण गुरबाज ने अपना नाम वापस ले लिया.

विज्ञापन

 उनको देखते हुए ही मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी, फजलहक फारुकी ने भी लीग से अपना नाम वापस ले लिया है. इसके अलावा कुछ बड़े खिलाड़ियों ने अपना नाम ऑक्शन में नहीं दिया था. ये सभी खिलाड़ी अपने देश की जनता को नाराज नहीं करना चाहते हैं. जिसके कारण ही उन्होंने ये बड़ा फैसला किया है. ये सभी खिलाड़ी आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NAM: ईशान और हार्दिक ने मचाया धमाल, वरुण-अक्षर का चला जादू, T20 WC में टीम इंडिया का विजय रथ जारी

विज्ञापन

 पीएसएल के सीईओ ने दिया बड़ा बयान  

इस विवाद के बारे में जब पाकिस्तान सुपर लीग के सीईओ सलमान नसीर से पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के रिश्ते फिलहाल अच्छे नहीं हैं. जिसके कारण ही अफगानी खिलाड़ी इस बार लीग में नहीं नजर आएंगे. हालांकि इसके साथ ही उन्होंने दावा कर दिया कि कुछ अफगानी खिलाड़ी लीग में हिस्सा लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला. कुछ महीनों पहले पाकिस्तान के एक अटैक में अफगानिस्तान के कुछ युवा खिलाड़ियों ने अपनी जान गंवा दी थी. जिसके बाद दोनों देशों के रिश्ते खराब हो गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ