IND vs SA: भारतीय टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में अपने चारों मुकाबले जीते हैं. अब टीम सुपर 8 में बड़ी टीमों का सामना करने के लिए भी तैयार नजर आ रही है. 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने 5 बड़े बयान दिए हैं. इसके अलावा उन्होंने मुकाबले में टीम की प्लेइंग 11 को लेकर भी बड़ा हिंट दे दिया है.
सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया अब अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से लिए पूरी तरह से तैयार नज़र आ रही है. प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने टॉस को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘टॉस अब ओवररेटेड है. अगर आपने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की है और दूसरी पारी के दौरान ओस पड़ी है, तो भी मैच इस गेंदबाजी यूनिट के साथ डिफेंड कर सकते हैं.’
इसके अलावा स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर बोलते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा के बारे में चिंता कर रहे हैं. मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है, जो बाद में उसका सामना करेंगी. उसने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम भी उसका बदला चुकाएं.’ इसके अलावा उन्होंने पूरी तरह से साफ कर दिया है कि प्लेइंग 11 में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करने वाले हैं.
#ICCT20WorldCup2026 | Ahmedabad, Gujarat: Indian cricket team's T20 captain Surya Kumar Yadav says, "I think we are ready to adapt to any sort of wickets. We have been playing on different kinds of wickets, when we started our campaign from Wankhede till the last game which we… pic.twitter.com/F6lPUPY7ce
---विज्ञापन---— ANI (@ANI) February 21, 2026
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से ‘तू-तू मैं-मैं’ पर हेड कोच माइक हेसन ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो हुआ था वायरल
विकेट को लेकर भी बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव
अब तक इस टूर्नामेंट में प्रयोग हुई विकेट को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम किसी भी तरह की विकेट के हिसाब से ढलने के लिए तैयार हैं. हम अलग-अलग तरह की विकेट पर खेल रहे हैं, जब हमने वानखेड़े से अपना कैंपेन शुरू किया था, तब से लेकर आखिरी गेम तक जो हमने खेला और मुझे लगता है कि विकेट बहुत चैलेंजिंग नहीं थे, लेकिन थोड़े मुश्किल थे. हमने इतना क्रिकेट खेला है कि हम समझ गए हैं कि पावरप्ले के बाद हमें किस तरह की बैटिंग करनी है और फिर गेम को संभालकर खत्म करना है.’ इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि स्पिनरों से निपटने के लिए भी टीम खास तैयारी कर रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, विपक्षी टीमों को दी चेतावनी?










