IND vs SA: अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, विपक्षी टीमों को दी चेतावनी? 

IND vs SA: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फॉर्म में थे. जिसके कारण ही उनसे बड़ी उम्मीद थी, लेकिन इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से बैक टू बैक 3 डक आए हैं. जिसके कारण ही उनके ऊपर सवाल उठ रहे हैं. अब इस बारे में कप्तान सूर्यकुमार यादव बोले हैं.

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

IND vs SA: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना खाता नहीं खोल सके हैं. अब टूर्नामेंट के सुपर 8 की शुरुआत हो रही है. जहां पर सभी उनकी फॉर्म को लेकर बहुत ज्यादा चिंता बता रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसी के साथ उन्होंने विपक्षी टीमों को भी अभी से ही चेतावनी दे दी है. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर बोले सूर्यकुमार यादव 

यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं. ऐसे में अब अभिषेक को टीम से बाहर करने की मांग उठने लगी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक को सपोर्ट करते हुए कहा, ‘मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा के बारे में चिंता कर रहे हैं. मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है, जो बाद में उसका सामना करेंगी. उसने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम भी उसका बदला चुकाएं.’ अभिषेक को फिलहाल टीम मैनेजमेंट बैक कर रहा है. अपने शानदार प्रदर्शन के कारण ही अभिषेक अभी भी नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शिखर धवन की गर्लफ्रेंड को लगी मेहंदी, 40 की उम्र में क्रिकेटर कर रहे दूसरी शादी, होने वाली दुल्हनिया संग सामने आई PHOTOS

अफ्रीका के खिलाफ करना होगा बड़ा स्कोर 

अभी तक अभिषेक शर्मा ने रन नहीं बनाए तो भी टीम इंडिया ने आसानी से मैच जीत लिए, लेकिन अब सुपर 8 की शुरुआत हो गई है. जहां पर बड़ी टीमों से मुकाबला होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया को पावरप्ले में बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा. उसके लिए ईशान किशन और अभिषेक दोनों को ही बल्ले से रन बनाना होगा. अगर इन दोनों ही सलामी बल्लेबाजों का बल्ला चला, तो टीम इंडिया के लिए जीत बहुत ही आसान हो जाएगी. तिलक वर्मा को भी रन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ