SL vs NZ: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सुपर 8 का मुकाबला एकतरफा रहा. श्रीलंकाई टीम गेंदबाजी के साथ पहले 15 ओवरों तक टक्कर देती हुई नजर आई, लेकिन उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा. अंत में श्रीलंका की टीम 61 रनों से हार गई. इस हार के बाद श्रीलंका से ज्यादा पाकिस्तान की टीम दुखी नजर आ रही है. न्यूजीलैंड को मिली बड़ी जीत अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान का रास्ता रोक रही है. सलमान अली आगा की टीम को आखिरी लीग मुकाबले में अब बड़ा चमत्कार करना होगा.
पाकिस्तान की टीम को अब करनी होगी दुआ
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पाकिस्तान की टीम अपने ग्रुप में सबसे आखिरी मैच खेलेगी. ऐसे में इससे पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच अहम मुकाबला होगा. जहां पर अगर इंग्लैंड की टीम 15 रनों से जीतती है, तो पाकिस्तान को 55 रनों से श्रीलंका को हराना होगा. वहीं अगर इंग्लैंड सिर्फ 1 रन से जीती तो पाकिस्तान को 69 रनों से जीत दर्ज करना होगी. फिलहाल पाकिस्तान की टीम और उनके फैंस को दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड को इंग्लिश टीम बुरी तरह से हरा दे.
जिससे उनका नेट रन रेट बहुत ज्यादा खराब हो जाएगा. वहीं पाकिस्तान की टीम भी अगर श्रीलंका को हरा दे, तो पाकिस्तान की टीम का नेट रन रेट भी अच्छा हो जाएगा और उन्हें सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाएगी. हालांकि अगर न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को हरा दिया, तो पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले का कोई महत्व नहीं रह जाएगा.
Qualification scenario for Pakistan:
– England beat New Zealand.
– If Eng win by 15 runs, Pak will need to win by 55 runs against SL.
– If Eng win by 1 run, Pak will need to win by 69 runs.---विज्ञापन---— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 25, 2026
28 फरवरी को मैदान पर उतरेगी पाकिस्तान
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 28 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर स्पिनरों का अब तक दबदबा देखने को मिला है. श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के पास अच्छे स्पिनर नजर आ रहे हैं. ऐसे में इन दोनों के बीच एकतरफा मुकाबला नहीं होने की उम्मीद है. हालांकि पल्लेकेले में टॉस भी बहुत अहम रहने वाला है. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी का फैसला टीम के बहुत काम आ सकता है. हालांकि उसके बाद टीम को 170 रनों का स्कोर खड़ा करना होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले कोच ने दिए 5 बड़े बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा हिंट










