Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

चोटिल हर्षित राणा की IPL 2026 में वापसी कब? KKR के इस ऑलराउंडर पर आया बड़ा अपडेट

Harshit Rana Injury: हर्षित राणा की इंजरी का दर्द पूरा कोलकाता नाइटराइडर्स कैंप झेल रहा है, क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में ये टीम अपनी जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है. साथ ही ये फ्रेंचाइजी फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर मौजूद है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Apr 10, 2026 18:12
Harshit Rana

Harshit Rana Fitness Update: ताजा खबरों के मुताबिक कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट कर दिया है और वो अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं. टीम इंडिया के इस पेसर को इस साल की शुरुआत में घुटने की सर्जरी के कारण आईपीएल के ज्यादातर मैचों से बाहर होना पड़ा था. जहां इस सीजन में केकेआर की टीम में राणा की जगह नवदीप सैनी को शामिल किया गया है, वहीं एक नई रिपोर्ट में इस गेंदबाज की मौजूदा हालत और उनके मैदान पर वापसी की उम्मीदों के बारे में जानकारी दी गई है.

क्या हर्षित राणा जल्द वापसी करेंगे?

टीओआई के मुताबिक हार्षित राणा 3 दिन पहले बीसीसीआई के CoE में पहुंचे थे और उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से रिकवर कर रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि केकेआर के इस तेज गेंदबाज की फिटनेस चिंता का विषय हो सकती है, क्योंकि मैदान से बाहर रहने के दौरान उनका वजन थोड़ा बढ़ गया है. एक सूत्र ने दावा किया है कि हर्षित के लिए जल्द से जल्द वापसी करने के लिए अपनी फिटनेस पर काम करना बेहद जरूरी होगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ही दी थी मुकुल चौधरी को लेकर वार्निंग, पुराना वीडियो अब हो रहा वायरल

कब शुरू हुई थी दिक्कत

राणा के घुटने की परेशानी की शुरुआत इस साल की शुरुआत में भारत की टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के दौरान हुई थी. दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच के दौरान, इस युवा तेज गेंदबाज को सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी करने के बाद ही अपने दाहिने घुटने में तकलीफ महसूस हुई थी. शुरुआत में ये सिर्फ़ एक खिंचाव लग रहा था, लेकिन फरवरी में इसके लिए सर्जरी की जरूरत पड़ी, जिसके चलते उन्हें उस टूर्नामेंट से बाहर बैठना पड़ा, जिसे बाद में भारत ने जीता था.

---विज्ञापन---

KKR का नुकसान

केकेआर इस वक्त अपने 2 बेहतरीन तेज गेंदबाजों (हर्षित राणा और मथीशा पथिराना) के बिना ही आईपीएल 2026 खेल रही है. जहां राणा टूर्नामेंट के ज्यादातर मैचों से बाहर हो चुके हैं, वहीं पथिराना के इस महीने के आखिर में टीम से जुड़ने की उम्मीद है. केकेआर अब तक सिर्फ एक मैच जीतने में कामयाब रही है, 3 मैच हार चुकी है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. फिलहाल वो पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं.

First published on: Apr 10, 2026 06:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.