---विज्ञापन---

क्रिकेट

8 गेंदों में कूटे 40 रन! 185 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही, दिल्ली में गरजा Hardik Pandya का बल्ला

Hardik Pandya: नामीबिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में हार्दिक पांड्या का बल्ला जमकर बोला. हार्दिक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. हार्दिक ने अपनी इस इनिंग के दौरान 40 रन सिर्फ चौके-छक्के से बटोरे.

Author Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 12, 2026 21:56
Hardik Pandya

Hardik Pandya: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया. हार्दिक ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया और 185 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी खेली. 28 गेंदों की अपनी पारी में टीम इंडिया के स्टार बैटर ने 40 रन तो सिर्फ चौके-छक्के से बटोरे.

हार्दिक के आगे नामीबिया के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए और उन्होंने मैदान के हर कोने में एक से बढ़कर एक दमदार शॉट्स लगाए. हार्दिक की पारी के बूते टीम इंडिया स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 209 रन लगाने में सफल रही.

---विज्ञापन---

हार्दिक ने मचाया धमाल

हार्दिक पांड्या जब क्रीज पर उतरे तो टीम इंडिया ने चार रनों के अंदर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पवेलियन लौट चुके थे. हार्दिक ने आते के साथ ही मोर्चा संभाला और चौके-छक्कों की बरसात कर डाली. 28 गेंदों की अपनी पारी में भारतीय बल्लेबाज ने 52 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान हार्दिक ने 4 चौके और 4 सिक्स जमाए. हार्दिक ने शिवम दुबे के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े. शिवम ने 16 गेंदों में 23 रन जड़े.

ईशान किशन ने खेली धांसू पारी

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. संजू सैमसन ने शुरुआत तो ताबड़तोड़ अंदाज में की, लेकिन वह 8 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद चलते बने. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन और तिलक वर्मा ने 74 रनों की पार्टनरशिप जमाई. तिलक 25 रन बनाकर चलते बने.

हालांकि, ईशान ने एक छोर से तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. ईशान ने 24 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान ईशान ने 6 चौके और 5 गगनचुंबी सिक्स जमाए.

First published on: Feb 12, 2026 09:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.