धोनी की बायोपिक के कारण पाकिस्तान को मिला मैच विनर गेंदबाज, अब भारत के सामने पेश करेगा चुनौती 

MS Dhoni Biopic: भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्रभावित होकर कई क्रिकेटर हैं. ये सभी धोनी को अपना आदर्श मानते हैं. पाकिस्तान के उभरते हुए स्टार गेंदबाज उस्मान तारिक भी धोनी से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं. धोनी की बायोपिक के कारण पाकिस्तान की टीम को ये स्टार खिलाड़ी मिला है. जो अब भारत के सामने चुनौती पेश करेगा.

MS Dhoni Biopic and Usman Tariq

MS Dhoni Biopic and Usman Tariq

MS Dhoni Biopic: पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम को पहले दोनों मुकाबले में शानदार जीत मिली है. पाकिस्तान का अगला मुकाबला 15 फरवरी को टीम इंडिया से होने वाला है. इस मुकाबले में सभी की नजरें पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक पर रहने वाली है. इस खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक के कारण क्रिकेट में वापसी की है. उनकी कहानी ने सभी को हैरान कर दिया है. 

विज्ञापन

धोनी की बायोपिक के कारण पाकिस्तान को मिला गेंदबाज 

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को करियर की शुरुआत में सफलता नहीं मिली थी. जिसके कारण ही उन्होंने देश छोड़ दिया था. तारिक यूएई में सेल्समैन की जॉब करने लगे थे. साल 2017 में वो महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ देख रहे थे. उस समय जब धोनी का जॉब छोड़ने का सीन आया, तो उसे उस्मान बहुत ज्यादा प्रभावित हो गए. 

विज्ञापन

जिसके कारण ही उन्होंने भी सेल्समैन की जॉब छोड़ दी. इस बारे में बात करते हुए टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से उस्मान तारिक ने कहा, ‘जब मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ तो मैंने गेम छोड़ दिया और दुबई में एक परचेजिंग कंपनी में सेल्समैन का काम करने लगा।.वहाँ मैंने ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ देखी और उससे मुझे बहुत इंस्पायर किया. मैंने जॉब छोड़ दी और फिर से क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान वापस आ गया.’ 

विज्ञापन

टीम इंडिया को अब चुनौती देंगे उस्मान  

अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में उस्मान तारिक ने अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही पाकिस्तान टीम की उम्मीदें भी बढ़ गई है. कोलंबो के विकेट पर स्पिनरों को मदद मिलती है. ऐसे में उस्मान के खिलाफ टीम इंडिया के खिलाड़ियों को संभल कर खेलना है. पाकिस्तान की टीम में फिलहाल 4 अच्छे स्पिनर नजर आ रहे हैं. उस्मान तारिक का साथ देने के लिए अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज और शादाब खान भी मौजूद हैं. मौका पड़ने पर सैम अयूब भी गेंद डाल सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ