---विज्ञापन---

IND vs NAM: फिर हाथ आए मौके को नहीं भुना सके संजू सैमसन, तोहफे में दिया अपना विकेट

Sanju Samson IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ मिले मौके को संजू सैमसन नहीं भुना सके. संजू ने शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में की, लेकिन वह अपना विकेट तोहफे में देकर चलते बने. भारतीय टीम प्लेइंग 11 में दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है.

---विज्ञापन---

Sanju Samson: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की भिड़ंत नामीबिया के साथ हो रही है. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उनकी जगह पर संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया. हालांकि, संजू हाथ आए मौके को भुनाने में एक बार फिर नाकाम रहे. संजू ने शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में की, लेकिन क्रीज पर सेट होने के बाद वह अपना विकेट फेंककर चलते बने.

फिर फ्लॉप हुए संजू सैमसन

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में नामीबिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उनकी जगह पर संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में रखा गया है. संजू ईशान किशन के साथ पारी का आगाज करने उतरे. शुरुआती कुछ गेंदों में ही सैमसन ने अपने तेवर दिखा दिए और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए 7 गेंदों में ही 22 रन ठोक डाले.

---विज्ञापन---

सैमसन को देखकर लग रहा था कि आज उनके बल्ले से बड़ी पारी निकलेगी. हालांकि, अगली ही बॉल पर गलती कर बैठे और आसान सा कैच देकर चलते बने. धीमी गेंद को सैमसन पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे और गेंद को सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे.

दो बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया

टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. अभिषेक शर्मा के फिट ना होने की वजह से संजू सैमसन को मौका मिला है, जबकि मोहम्मद सिराज के स्थान पर जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है. टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम इंडिया ने अमेरिका को शिकस्त दी थी.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 12, 2026 07:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola