इटली ने कैसे मनाया क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत का जश्न, ड्रेसिंग रूम का वीडियो खड़े कर देगा रोंगटे!

Italy vs Nepal: टी-20 विश्व कप 2026 में मैच नंबर 17 इटली और नेपाल के बीच खेला गया था. रोमांचक मुकाबले को इटली ने 10 विकेट से अपने नाम कर लिया. अब इटली ने जीत का जश्न शानदार अंदाज में मनाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Cricket News - 2026-02-12T223822.733

Italy vs Nepal: 12 फरवरी को इटली ने शानदार प्रदर्शन किया और नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. पहले इटली के गेंदबाजों ने नेपाल को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. इसके बाद सलामी जोड़ी ने तहलका मचाते हुए इटली को 10 विकेट से जीत दिलाने में अहम किरदार प्ले किया. इटली ने जीत के बाद शानदार अंदाज में जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

इटली का शानदार जश्न

नेपाल के खिलाफ मिली दमदार जीत के बाद इटली के सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में एकत्रित हुए. इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने बैट उठाया और गाना भी गाया. इस दौरान खिलाड़ी बैट को जमीन पर पीटते हुए भी नजर आए. इटली की टीम के खिलाड़ियों का शानदार जश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में पूरी टीम जोश के साथ नजर आ रही है. बाद में खिलाड़ियों ने एक दूसरे का हौसला बढ़ाया. इस पूरे मामले का वीडियो इंटरनेट पर देखा जा सकता है. इटली विश्व कप में अपना आगामी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 16 फरवरी को कोलकाता में खेला जाएगा.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 123 रन बनाए थे. नेपाल को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. सलामी बल्लेबाज कुशल भुरटेल ने 10 गेंदों में 5 और आसिफ शेख ने 20 गेंदों में 20 रन बनाए. वहीं, नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए रोहित पौडेल ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए. नेपाल की ओर से सबसे बड़ी पारी आरिफ शेख ने खेली. उन्होंने 24 गेंदों में 27 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने 12.4 ओवर में 124 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. इटली की ओर से जस्टिन मोस्का ने नाबाद 44 गेंदों में 60 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 चौके के अलावा 3 छक्के भी जड़े. इसके अलावा एंथोनी मोस्का ने 32 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने भी 3 चौके और 6 छक्के जड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ