Usman Tariq

पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक का एक्शन है लीगल? जानें क्या है ICC का 15 डिग्री नियम

Usman Tariq: पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि तारिक का बॉलिंग एक्शन अवैध है और वह थ्रो करते हैं, लेकिन ICC के नियम के मुताबिक, उनका यह बॉलिंग एक्शन लीगल है.

Usman Tariq Bowling Action Controversy: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. इससे पहले पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बवाल मचा हुआ हैं. 10 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ हुए मुकाबले में तारिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए थे, लेकिन उनके प्रदर्शन से ज्यादा उनके एक्शन की चर्चा होने लगी. तारिक के एक्शन पर विवाद सबसे पहले PSL में सामने आया था, जब तीन मैच खेलने के बाद ऑन-फील्ड अंपायर आसिफ याकूब और रिचर्ड ने उनके एक्शन पर सवाल खड़े किए थे. हालांकि, बाद में जांच में पता चला कि उनका एक्शन बिल्कुल सही है.

विज्ञापन

टेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, तारिक का एल्बो एक्सटेंशन 15 डिग्री के अंदर है, जो कि ICC के नियमों के तहत बिलकुल ठीक माना जाता है. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अवैध बॉलिंग एक्शन वह होता है जब गेंदबाज गेंद फेंकता है यानी थ्रो करता है, बजाय इसे सही तरीके से डालने के. नियम के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी गेंद छोड़ते समय अपनी कोहनी (एल्बो) 15 डिग्री से ज्यादा झटकता है या स्ट्रेट करता है, तो उसका एक्शन अवैध माना जाता है. मैच के दौरान ऑफिशियल्स को यह रियल टाइम में अपनी आंखों से तय करना होता है कि खिलाड़ी वैध तरीके से गेंदबाजी कर रहा है या नहीं. अगर उन्हें लगे कि एक्शन अवैध है, तो वे रिपोर्ट दर्ज करते हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ