6, 6, 6, 6, ईशान किशन ने ठोका तूफानी अर्धशतक, धांसू पारी खेलकर मचाया तहलका

Ishan Kishan Half Century vs Namibia: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेल रही है. नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे ईशान किशन ने तहलका मचा दिया. उन्होंने धांसू अर्धशतक पारी खेली दी है.

ईशान किशन तहलका मचाते हुए

ईशान किशन तहलका मचाते हुए

Ishan Kishan Half Century vs Namibia: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में ईशान किशन ने तहलका मचा दिया. उन्होंने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर तहलका मचा दिया. ईशान ने अपने बल्ले से तबाही मचाते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली. ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान ज्यादातर चौके और छक्के में डील की.

विज्ञापन

ईशान किशन का तहलका

ईशान किशन ने इस मैच में तहलका मचाते हुए 20 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया. उन्होंने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 4 छक्के और 5 चौके अपने नाम किए. ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी के दमपर भारत ने 6 ओवर में 86 रन बना डाले.

विज्ञापन

ईशान किशन ने छठे ओवर में लगातार 4 छक्के जड़े. इसके अलावा आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका भी जड़ा. इस तरह उन्होंने छठे ओवर में 28 रन बना डाले. उन्होंने 24 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलकर नामीबिया की हालत खस्ता कर दी.

ईशान किशन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 12 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था.

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

12 – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007
18 – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
19 – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024
20 – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2007
20 – ईशान किशन बनाम नाम, दिल्ली, 2026

भारत के लिए टी20 विश्व कप में पावरप्ले के भीतर 50 रन बनाने का रिकॉर्ड

51*(21) – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024
50(19) – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
50(20) – ईशान किशन बनाम नाम, दिल्ली, 2026

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ