Ashes Series 2025: भारत और इंग्लैंड सीरीज के रोमांच के बाद अब हर कोई एशेज सीरीज 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। एशेज सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होना है और इस बार मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के पास है। पिछली बार एशेज सीरीज का अंत ड्रॉ पर हुआ था।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैचों को अपने नाम किया था, जबकि इंग्लिश टीम तीसरे और पांचवें टेस्ट को जीतने में सफल रही थी। इंग्लैंड ने आखिरी बार एशेज की ट्रॉफी को साल 2015 में अपने नाम किया था। कंगारू टीम के पूर्व गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि एशेज सीरीज पर इस बार भी ऑस्ट्रेलिया का ही कब्जा होगा।
मैक्ग्रा ने की बड़ी भविष्यवाणी
ग्लेन मैक्ग्रा ने बीबीसी रेडियो के साथ बातचीत करते हुए एशेज सीरीज 2025 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। मैक्ग्रा का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया इस बार भी एशेज सीरीज को 5-0 से अपने नाम करने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा, “मैं बहुत कम ही प्रिडिक्शन करता हूं, लेकिन मैं कोई अलग भविष्यवाणी नहीं करूंगा।
मेरे हिसाब से ऑस्ट्रेलिया 5-0 से सीरीज को अपने नाम करेगी। इसके साथ ही इंग्लैंड के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि वह एक भी टेस्ट मैच जीत पाते हैं या नहीं।”
‘रूट के लिए अहम होगी यह एशेज सीरीज’
मैक्ग्रा का कहना है कि जो रूट के लिए यह सीरीज काफी अहम होगी। उन्होंने कहा, “यह सीरीज जो रूट के लिए काफी अहम होने वाली है। उन्होंने कभी भी ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। रूट ने यहां पर आजतक कोई भी शतक नहीं लगाया है। हैरी ब्रूक को खेलते हुए देखने में मुझे बड़ा मजा आता है।
ऑस्ट्रेलिया टीम को उन्हें सस्ते में पवेलियन भेजना होगा।” एशेज सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होना है और पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाना है। वहीं, दूसरा मैच 4 दिसंबर से गाबा में खेला जाएगा, जबकि तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी एडिलेड का मैदान करेगा। चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज के आखिरी मैच की मेजबानी सिडनी का मैदान करेगा, जो 4 जनवरी 2026 से खेला जाना है।
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव
30 mins agoLIVE: राहुल त्रिपाठी ने गंवाया विकेट, पाकिस्तान को मिली पहली सफलता
47 mins agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
3 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
4 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
5 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
13 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines