Gautam Gambhir on MS Dhoni: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के जीत दर्ज करने के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी थी. जिसमें उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर की हंसी को लेकर बोला था. बाद में गंभीर ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट किया था. जिसको लेकर अब गौतम गंभीर से सवाल भी पूछा जा रहा है. अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी कुर्सी पर बिठाने की इच्छा जाहिर की है.
धोनी को हेड कोच बनते देखना चाहते हैं गौतम गंभीर
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एक समारोह में थे. जहां पर उनसे महेंद्र सिंह धोनी के पोस्ट के बारे में एक बार फिर से पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा, ‘यह अच्छी बात है कि वे वर्ल्ड कप फाइनल देखने आए और उन्होंने मुझे मुस्कुराने के लिए कहा. मैं चाहता हूं कि एक दिन भूमिकाएं बदल जाएं. उम्मीद है कि एक दिन धोनी मेरी जगह, हेड कोच होंगे, मैं उन्हें बधाई संदेश लिखूंगा और वे डगआउट में मुस्कुराते हुए नजर आएंगे.’
गौतम गंभीर का बतौर टीम इंडिया हेड कोच कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक का है. जिसके बाद ही टीम इंडिया नए कोच की तलाश में लगेगी. हालांकि अगर गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीत जाती है, तो उन्हें आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 और ओलंपिक 2028 के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है.
Gautam Gambhir on MS Dhoni’s Instagram post. 😂❤️pic.twitter.com/CYodiISyKz
---विज्ञापन---— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 16, 2026
ये भी पढ़ें: PSL को धोखा देकर एक और खिलाड़ी लेगा IPL 2026 में एंट्री! बन सकता है LSG का हिस्सा
आईपीएल 2026 में नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी
फैंस फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए बेताब हैं. धोनी 30 मार्च को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर आईपीएल 2026 के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए नजर आएंगे. ये टूर्नामेंट खत्म होने के बाद वो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू करेंगे. भारतीय टीम फिलहाल मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: छठी ट्रॉफी के इंतजार में है CSK, सीजन शुरू होने से पहले जानें टीम की ताकत और कमजोरी










