T20 World Cup 2026: टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 में एक प्रमुख दावेदार के तौर पर उतरी थी. टूर्नामेंट के अंत में इसे सही साबित किया और खिताब जीत इतिहास रचने का काम किया. टीम इंडिया की ये जीत कोच गौतम गंभीर के लिए भी बेहद खास रही. उनके लिए ये टीम इंडिया के कोच के तौर पर दूसरा आईसीसी टाइटल रहा. इसी के साथ वो ऐसे पहले प्लेयर बने जो कि बतौर कोच और खिलाड़ी आईसीसी की ट्रॉफी जीते हैं. इस विश्व से पहले उनके ऊपर भी कई तरह के सवाल थे लेकिन फिलहाल के लिए आलोचकों के मुंह पर ताला लग गया है. गंभीर ने इस जीत के बाद एक शख्स को खास धन्यवाद दिया है.
Hear Gautam Gambhir's raw reactions after winning the ICC Men's #T20WorldCup 2026! 🎙️ pic.twitter.com/Cs1kokSSRT
---विज्ञापन---— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
‘हार के बाद एक ही शख्स ने किया फोन’
टीम इंडिया की जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का बयान तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो जय शाह को खास धन्यवाद कर रहे हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “लास्ट बट नॉट द लीस्ट मुझे जय भाई को धन्यवाद बोलना होगा. मैं जब अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहा था तो ज्यादा लोगों ने मुझे कॉल नहीं किया. चाहे वो न्यूजीलैंड के खिलाफ हार हो या साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार. वो ही पहले शख्स रहे जिन्होंने मुझे कॉल किया. मैं उन्हें मुझ पर विश्वास करने के लिए थैंक यू कहूंगा. मुझे अच्छे से याद है कि जब मैं इस भूमिका के लिए शुरू कर रहा था तब मेरे पास कोई अनुभव नहीं था.”
गंभीर के करियर का सुनहरा पल
गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से टीम इंडिया का प्रदर्शन रेड बॉल में अच्छा नहीं रहा है. टीम को अपने ही घर में लगातार सीरीज हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनकी काफी ओलचना भी हुई. हालांकि, उनकी कार्यकाल में टीम ने साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया तो वहीं अब टी20 विश्व कप का टाइटल जीत भी इतिहास रच दिया है. ये एक टूर्नामेंट की जीत गौतम गंभीर के लिए काफी राहत भरी रही. उनके लिए अब अगला टारगेट अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप होगा.
ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गर्लफ्रेंड के साथ ईशान किशन ने मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल










