Gautam Gambhir Message Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे रिंकू के पिता, खानचंद्र सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ज्यादा खराब थी. रिंकू वर्ल्ड कप के बीच उनसे मिलने घर भी गए थे. 27 फरवरी 2026 को खबर आई कि रिंकू सिंह के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस दुखद घटना के बावजूद रिंकू सिंह ने अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद दोबारा टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया से जुड़ने का फैसला किया. इसी को लेकर अब गौतम गंभीर का मैसेज सामने आया है.
रिंकू सिंह के जज्बे को गौतम गंभीर ने किया सलाम
पिता को खोने के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को भारत के बड़े मैच के लिए रिंकू सिंह टीम के साथ जुड़ गए. वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे लेकिन टीम के लिए वो उपलब्ध हो गए. BCCI ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें गौतम गंभीर ने टीम मीटिंग के बीच रिंकू सिंह के जज्बे को सलाम किया और यह भी बताया कि मुश्किल समय में पूरी टीम उनके साथ है. गौतम गंभीर ने दिल छूने वाला मैसेज देते हुए कहा, 'रिंकू, मुझे पता है कि इस तरह की स्थिति में वापस लौटने पर कितना साहस लगता है. एक चीज ध्यान में रखना, आप अकेले नहीं हैं. पूरी टीम आपके साथ है.'
ये भी पढ़ें:- ईरान-इजरायल की जंग के कारण IPL नहीं खेल पाएंगे विराट कोहली? वायरल फोटो ने बढ़ाई टेंशन!
टीम इंडिया का लक्ष्य फाइनल में एंट्री
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को सुपर 8 के आखिरी मैच में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. बता दें कि 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होने वाली है. टीम इंडिया ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हरा दिया था. टीम इंडिया फिर से कुछ ऐसा ही करना चाहेगी. उनका लक्ष्य लगातार दूसरे साल टी20 वर्ल्ड कप जीतना है. ऐसे में उन्हें इंग्लैंड की बड़ी चुनौती को पार करके फाइनल में एंट्री करनी होगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सेमीफाइनल में ये 5 गलतियां बन सकती हैं टीम इंडिया की हार का कारण, सूर्या-गंभीर को बनाना होगा खास प्लान!
Gautam Gambhir Message Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया. स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे रिंकू के पिता, खानचंद्र सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ज्यादा खराब थी. रिंकू वर्ल्ड कप के बीच उनसे मिलने घर भी गए थे. 27 फरवरी 2026 को खबर आई कि रिंकू सिंह के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस दुखद घटना के बावजूद रिंकू सिंह ने अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद दोबारा टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया से जुड़ने का फैसला किया. इसी को लेकर अब गौतम गंभीर का मैसेज सामने आया है.
रिंकू सिंह के जज्बे को गौतम गंभीर ने किया सलाम
पिता को खोने के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को भारत के बड़े मैच के लिए रिंकू सिंह टीम के साथ जुड़ गए. वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे लेकिन टीम के लिए वो उपलब्ध हो गए. BCCI ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें गौतम गंभीर ने टीम मीटिंग के बीच रिंकू सिंह के जज्बे को सलाम किया और यह भी बताया कि मुश्किल समय में पूरी टीम उनके साथ है. गौतम गंभीर ने दिल छूने वाला मैसेज देते हुए कहा, ‘रिंकू, मुझे पता है कि इस तरह की स्थिति में वापस लौटने पर कितना साहस लगता है. एक चीज ध्यान में रखना, आप अकेले नहीं हैं. पूरी टीम आपके साथ है.’