ईरान-इजरायल की जंग के कारण IPL नहीं खेल पाएंगे विराट कोहली? वायरल फोटो ने बढ़ाई टेंशन!

Virat Kohli: विराट कोहली इस समय लंदन में हैं. बताया जा रहा है कि मार्च के अंतिम हफ्ते से IPL 2026 की शुरुआत होने वाली है. हालांकि, ईरान-इजरायल के बीच जंग के कारण दुबई का एयरस्पेस बंद है. ऐसे में विराट कोहली का IPL खेलने के लिए भारत आना मुश्किल नजर आ रहा है. हालांकि, BCCI कोहली को लाने के लिए स्पेशल प्लानिंग कर सकता है.

Virat Kohli IPL

विराट के IPL खेलने पर सवाल

Virat Kohli: ईरान-इजरायल के बीच जंग के कारण क्रिकेट को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. हाल ही में इंग्लैंड लायंस और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच एकदिवसीय सीरीज रद्द हो गई. युद्ध के कारण मिडल ईस्ट के कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई कुछ टीमें अपने घर तुरंत वापस नहीं लौट पा रही हैं और उन्हें भारत में ही रुकना पड़ रहा है. IPL 2026 की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह में होने वाली है. अब विराट कोहली की एक वायरल फोटो ने उनके IPL में हिस्सा लेने की संभावना पर सवाल खड़ा कर दिया है.

विज्ञापन

विराट कोहली नहीं खेल पाएंगे IPL?

RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय लंदन में अपने परिवार के साथ हैं. हाल ही में एक फोटो सामने आई, जहां कोहली लंदन की सड़कों पर अपने बेटे के साथ घूम रहे हैं. बता दें कि कोहली अब लंदन में ही रहते हैं और क्रिकेट खेलने के लिए भारत आते हैं. लंदन से भारत की दुबई रूट वाली फ्लाइट इस समय बंद है, ज्यादातर यात्रा इसी रूट से की जाती है.

विज्ञापन

ईरान-इजरायल जंग के कारण दुबई एयरपोर्ट बंद है और हालात खराब होते जा रहे हैं. लग नहीं रहा है कि यह जंग जल्द ही रुकने वाली है. ऐसे में विराट कोहली का IPL खेलने के लिए भारत आना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है. यदि मार्च के अंतिम हफ्ते से पहले एयरस्पेस नहीं खुला, तो कोहली शुरुआती IPL मैच मिस कर सकते हैं.

विज्ञापन

BCCI कोहली के लिए बनाएगी स्पेशल प्लान?

IPL दुनिया का सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है और विराट कोहली के आने से टूर्नामेंट अधिक रोमांचक हो जाता है. बीसीसीआई नहीं चाहेगी कि उनका सबसे बड़ा टूर्नामेंट खेलने के लिए विराट नहीं आएं. ऐसे में अगर मामला नहीं सुधरता है, तो BCCI उनके लिए प्राइवेट जेट की व्यवस्था कर सकता है. दुबई के अलावा अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया का रूट भी है, जिससे विराट कोहली भारत आ सकते हैं. विराट के पास दो विकल्प हैं।

भारत में फंसी जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है. हालांकि, ईरान-इजरायल जंग के कारण वो अपने देश वापस नहीं जा पा रहे हैं. वो भारत में ही रुके हुए हैं और स्थिति सुधरने के बाद इन देशों के खिलाड़ी अपने घर लौट पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ