Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

जिसने टीम इंडिया को बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अब वही सूर्या की सेना को करेगा परेशान 

IND vs NAM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक छोटी टीमों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही बड़ी टीमों को बहुत ही मुश्किल से जीत मिल रही है. इस बीच टीम इंडिया को भी एक छोटी टीम से बहुत बड़ा खतरा है. इस टीम में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाला दिग्गज भी नजर आ रहा है. जिसके कारण ही सूर्यकुमार यादव की टीम परेशानी में आ सकती है. 

Author
Written By: Aditya Updated: Feb 9, 2026 18:40
IND vs NAM
IND vs NAM

IND vs NAM: यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने वाली है. जहां पर सूर्या की टीम का सामना नामीबिया से होने वाला है. नामीबिया की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा इस नामीबिया क्रिकेट टीम में इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाला दिग्गज भी नजर आ रहा है. जिससे सूर्यकुमार यादव की टीम परेशान हो सकती है. इस दिग्गज को बहुत ज्यादा अनुभव है. 

नामीबिया की टीम दे सकती है टक्कर 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए नामीबिया की टीम ने भारत और पाकिस्तान के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को अपने साथ जोड़ा है. गैरी की कोचिंग में ही टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 का खिताब अपने नाम किया था. गैरी को भारतीय परिस्थितियों में बहुत अनुभव है. ऐसे में वो भारतीय टीम को परेशान करने वाली रणनीति बना सकते हैं. नामीबिया टीम के हेड कोच और खिलाड़ी दोनों ही गैरी कर्स्टन की तारीफ कर रहे हैं. नामीबिया टीम के हेड कोच क्रेग विलियम्स ने गैरी कर्स्टन के बारे में कहा, ‘गैरी हमारे सभी प्रोग्राम में हमारी मदद कर रहे हैं. वह भारतीय हालात को अच्छे से जानते हैं. उनका कहना है कि भारत उनके लिए दूसरे घर जैसा है.’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जल्द होंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह के हाथ पीले, सांसद प्रिया सरोज के साथ इस महीने लेंगे सात फेरे

कर्स्टन के अनुभव का नामीबिया को मिलेगा फायदा 

हेड कोच क्रेग विलियम्स ने गैरी कर्स्टन से मिल रही मदद के बारे में कहा, ‘वह अगले एक साल तक टीम के साथ काम करेंगे. वह अंदर-बाहर होते रहेंगे, लेकिन वह पूरे वर्ल्ड कप के लिए कमिटेड हैं. ऐसा कोई डिपार्टमेंट नहीं है जिसमें वो मदद न करते हों. एक युवा कोच के तौर पर, उनसे सीखना अविश्वसनीय है. हम उन्हें अपने साथ पाकर बहुत खुश हैं. सबसे अच्छे एसोसिएट्स निश्चित रूप से ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं, जिससे मदद मिलती है. निश्चित रूप से, अंतर कम हो रहा है. एसोसिएट टीमें बहुत ज्यादा प्रोफेशनल हो गई हैं.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच बायकॉट विवाद में कूदा एक और क्रिकेट बोर्ड, इशारों-इशारों में दी धमकी

First published on: Feb 09, 2026 05:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.