Fraud with Aakash Chopra: आईसीसी विश्व कप के दौरान क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के साथ बड़ा फर्जीवाड़ा हो गया है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी ने उनके साथ 33 लाख रुपये की ठगी कर ली है। आकाश चोपड़ा ने इसको लेकर पूर्व पदाधिकारी कमलेश पारीख और उनके बेटे ध्रुव पारीख के खिलाफ आगरा के हरीपर्वत थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है।
जानिए क्या है पूरा मामला
आकाश चोपड़ा ने क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी और उनके बेटे पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जूते कारोबार करने के लिए मुझसे 57.80 लाख रुपये उधार लिए थे। मैंने पैसे उधार दे दिए, लेकिन बाद में उन्होंने सारे पैसे वापस नहीं किया। उन्होंने सिर्फ 24.80 लाख रुपये ही वापस किए हैं। इसी को लेकर आकाश चोपड़ा ने शिकायत दर्ज कराई है। आकाश ने पुलिस को बताया कि आगरा में पारीख स्पोर्ट्स एंड शॉप का मालिक ध्रुव पारीख और उनके पिता ने कमलेश पारीख है। इसी व्यवसाय को बढ़ाने के लिए उन्होंने पैसे उधार लिए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: मैच से पहले दिखा Mohammed Shami का क्रेज, कोलकाता में खत्म हुआ शमी नाम की जर्सी का स्टॉक
30 दिन के भीतर किया था पैसे लौटाने का दावा
आकाश चोपड़ा ने बताया कि ध्रुव पारीख के बेटे ने पैसे लेते समय भरोसा दिलाया था कि वह 30 दिन के भीतर सारे पैसे 20 फीसदी प्रॉफिट के साथ वापस करेगा, इसका लिखित में एग्रीमेंट भी किया था, लेकिन एक साल होने के बाद अबी तक सिर्फ 24.80 लाख रुपये ही वापस किया है। इसको लेकर जब आकाश ने उनके पिता कमलेश से शिकायत की, तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह सारे पैसे की भरपाई करेगा, लेकिन अब दोनों में से कोई भी फोन नहीं उठा रहा है। इसको लेकर पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी और आकाश को सारे पैसे वापस दिलाए जाएंगे।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines