हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs IND: टीम इंडिया को मिली T20I इतिहास की सबसे 'शर्मनाक' हार, इंग्लैंड ने 125 रनों से दी करारी शिकस्त

ENG vs IND, 3rd T20I: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I में 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा. यह भारत की T20I इतिहास में सबसे बड़ी हार है. भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बहुत निराश किया.

विज्ञापन
टीम इंडिया को मिली बड़ी हार (Image: Twitter/X)

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में तीसरा T20I मैच खेला गया. दूसरे मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम से वापसी की उम्मीद थी लेकिन बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ. टीम इंडिया मात्र 76 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने 125 रनों से इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ली. यह टीम इंडिया के T20I इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी हार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का अब तक खाता नहीं खुला है.

टीम इंडिया को मिली ‘शर्मनाक’ हार

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में स्कोरबोर्ड पर 201 रन दर्ज कर दिए थे. फिल साल्ट ने 70 रन और सैम करन ने नाबाद 41 रन की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से प्रिंस यादव और हर्षित राणा 2-2 विकेट झटकने में सफल हुए. भारत को जीत के लिए 202 रनों की जरूरत थी. पहले भी कई बार टीम इंडिया ने इतने बड़े लक्ष्य का पीछा किया है. इसी वजह से लग रहा था कि भारतीय टीम कड़ी टक्कर देगी.

भारत ने पावरप्ले में ही 5 विकेट गंवा दिए. वैभव सूर्यवंशी 13 रन, अभिषेक शर्मा 10 रन, ईशान किशन 13 रन, श्रेयस अय्यर 5 रन और तिलक वर्मा 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. शिवम दुबे और अक्षर पटेल का भी बल्ला खामोश रहा. भारतीय टीम 11.4 ओवरों में ही 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने 125 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने 4 और जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट झटके.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने की एमएस धोनी और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी, तीसरे टी-20 मैच में भारतीय कप्तान का बड़ा कारनामा

टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार

टीम इंडिया को अपने T20I इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. तीन बार की वर्ल्ड कप विजेता टीम को 2019 में न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन में 80 रन से हराया था. यह भारतीय टीम की सबसे बड़ी हार थी. टीम इंडिया को कभी 100 रन से बड़े अंतर से हार नहीं मिली थी लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम दर्ज हो गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया पर बरसे फिल साल्ट, तूफानी अर्धशतक से इंग्लैंड की नैया लगाई पार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola