IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने की एमएस धोनी और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी, तीसरे टी-20 मैच में भारतीय कप्तान का बड़ा कारनामा

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है. इस मैच में श्रेयस अय्यर ने एमएस धोनी और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

IND vs ENG Image Credit: X and AI

IND vs ENG Image Credit: X and AI

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसी के साथ अय्यर ने एमएस धोनी और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अय्यर ने टॉस जीतकर रोहित और धोनी की बराबरी कर ली है.

विज्ञापन

अय्यर ने की धोनी और रोहित की बराबरी

दरअसल श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में टॉस जीता और टी-20 में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले पांचवें कप्तान बन गए. श्रेयस अय्यर ने लगातार पांचवां टॉस जीता. इससे पहले एमएस धोनी ने साल 2007 में लगातार 5 टॉस टी-20 में जीते थे. रोहित शर्मा ने 2020 से लेकर 2022 के बीच लगातार 5 टॉस जीते थे. वहीं, विराट कोहली ने साल 2019 में लगातार 6 टॉस जीते थे. मई 2010 से लेकर फरवरी 2012 के बीच धोनी ने लगातार 7 टॉस जीते थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव

भारत के कप्तान द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड

7 – एमएस धोनी (मई 2010 – फरवरी 2012)
6 – विराट कोहली (अगस्त 2019 – दिसंबर 2019)
5 – रोहित शर्मा (फरवरी 2020 – फरवरी 2022)
5 – एमएस धोनी (सितंबर 2007)
5* – श्रेयस अय्यर (जून 2026 – जुलाई 2026)

विज्ञापन

अय्यर को पहली जीत की तलाश

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया ने अब तक 4 मैच खेले हैं. इस दौरान अय्यर को एक भी जीत नहीं मिली है. आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया, जबकि दूसरा टी-20 मैच इंग्लैंड ने जीता था. ऐसे में अय्यर को अब तक जीत नहीं मिली है. ऐसे में तीसरे टी-20 मैच में अय्यर पहली जीत की तलाश में उतर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ