IND vs ENG: टीम इंडिया पर बरसे फिल साल्ट, तूफानी अर्धशतक से इंग्लैंड की नैया लगाई पार

भारत के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने गर्दा उड़ा दिया है. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी और अर्धशतक जमाकर भारतीय गेंदबाजों को पस्त कर दिया.

Cricket News - 2026-07-07T234933.196
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.  पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने धांसू अर्धशतकीय पारी खेली. PHOTO Source: X

विज्ञापन

साल्ट की शानदार पारी

साल्ट की शानदार पारी2 / 6

दूसरे मैच में 0 पर आउट होने के बाद साल्ट ने तीसरे मैच में शानदार वापसी की और अर्धशतक ठोक दिया. उन्होंने शुरुआत से ही मंझी हुई बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजी विभाग को खूब परेशान किया. साल्ट ने शानदार बल्लेबाजी से चारों दिशा में शॉट खेला. PHOTO Source: X

विज्ञापन

77 रनों का योगदान

77 रनों का योगदान3 / 6

उन्होंने 44 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के भी लगाए. उन्होंने 159.09 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. हालांकि बाद में वह अक्षर पटेल का शिकार बन गए. PHOTO Source: X

इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में

इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में4 / 6

लेकिन तब काफी देरी हो चुकी थी. उन्होंने अपना काम बखूबी कर दिया था और इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में कर दिया था. बता दें कि सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था. PHOTO Source: X

विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज में आगे

इंग्लैंड सीरीज में आगे5 / 6

सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है. इंग्लैंड इस मैच को जीतकर 2-0 की बढ़त लेना चाहेगी, जबकि भारतीय टीम 1-1 से सीरीज को बराबर करना चाहेगी. ऐसे में भारतीय बल्लेबाज भी इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करना चाहेंगे. PHOTO Source: X

जोस बटलर ने भी खेली अहम पारी

जोस बटलर ने भी खेली अहम पारी6 / 6

साल्ट के अलावा सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 21 गेंदों में 36 रन बनाक कर आउट हुए. इसके अलावा कप्तान हैरी ब्रूक खासा प्रभावित नहीं कर पाए और 12 गेंदों में 16 रन बनाकर चलते बने. वहीं, पिछले मैच के हीरो रहे जैकब बेथेल ने भी 9 गेंदों में 13 रनों की निराशाजनक पारी खेली. PHOTO Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन