Duleep Trophy का नहीं होगा LIVE प्रसारण, हैरान करने वाले कारण का खुलासा, BCCI के बंधे हैं हाथ!

दलीप ट्रॉफी की शुरुआत हो गई है लेकिन इसका लाइव प्रसारण नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर इसी वजह से फैंस गुस्सा हैं। हालांकि, अब लाइव टेलीकास्ट नहीं होने का कारण सामने आया है।

Duleep Trophy

दलीप ट्रॉफी

विज्ञापन

Duleep Trophy Not Streaming Live: 28 अगस्त 2025 से घरेलू सीजन की शुरुआत देखने को मिल गई है। दलीप ट्रॉफी द्वारा इसका आगाज हुआ है लेकिन इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण नहीं हो रहा है। इसी को लेकर फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट रहा है। कारण यह है कि रणजी ट्रॉफी के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी है और यह लाइव नहीं आना निराशाजनक चीज है। इसके पीछे का अब कारण सामने आया है।

दलीप ट्रॉफी का क्यों नहीं हो रहा लाइव प्रसारण?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दलीप ट्रॉफी का लाइव टेलीकास्ट नहीं होने के पीछे का कारण ब्रॉडकास्ट डील है। BCCI और लाइव ब्रॉडकास्टर के बीच चुनिंदा दिनों के प्रसारण का ही कॉन्ट्रैक्ट है। BCCI को इसी कारण सभी चीजों को संभालना होता है। यही कारण है कि अभी मैच लाइव नहीं हो रहे हैं और सिर्फ दलीप ट्रॉफी के फाइनल का ही प्रसारण किया जाएगा। फाइनल ऑनलाइन स्ट्रीम भी किया जाएगा।

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी में चल रहे हैं दो मैच

नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी में मैच चल रहा है। इसकी शुरुआत 28 अगस्त 2025 से हुई है। नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी की और 93.2 ओवरों में 405 रन बना दिए। सलामी बल्लेबाज शुभम खजुरिया ने 26, वहीं कप्तान अंकित कुमार ने 30 रनों की पारी खेली। DPL में चमकने के बाद यश ढुल ने दलीप ट्रॉफी में भी 39 रनों की बढ़िया इनिंग खेली। आयुष बडोनी ने 63, निशांत सिद्धू ने 47 और कन्हैया वधावन ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। गेंदबाज आकिब नबी ने भी 44 रन बनाकर बल्ले से योगदान दिया। ईस्ट जोन के सामने बड़ी चुनौती है। उन्हें अगर अच्छी बढ़त बनानी है, तो कम से कम 600 बन स्कोरबोर्ड पर दर्ज करने होंगे।

दूसरी ओर सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच भी मुकाबला चल रहा है। सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी की। दानिश मालेवार ने 203 और रजत पाटीदार ने 125 रन बनाए। आर्यन जुयाल ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं यश राठोड ने नाबाद 87 रन बनाए। साफ तौर पर सेंट्रल जोन मजबूत नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:- ICC टूर्नामेंट में 15 रन पर 4 विकेट गंवा संघर्ष कर रही थी टीम, फिर बल्लेबाज ने खेली 175 रन की पारी, रचा इतिहास

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ