Top 3 Positives Signs In ODI Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी सरजमीं पर पहली बार वनडे सीरीज गंवाना भारत के लिए नाउम्मीदी भरा पल रहा. हालांकि इसके बावजूद भारत के लिए कुछ अच्छाइएं निकलकर सामने आई हैं, जिन्हें नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं कि 2027 में होने वाली वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए क्या पॉजिटिव इशारे मिले हैं.
भारतीय वनडे टीम में दिखी 3 अच्छी बातें
1. विराट कोहली की फॉर्म
टीम इंडिया भले ही वनडे सीरीज हार गई हो, लेकिन विराट कोहली ने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया है. उन्होंने 3 मैचों में 80 की एवरेज से 240 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक फिफ्टी शामिल है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनका फॉर्म शानदार रहा था. ऐसे में वर्ल्ड कप 2027 से पहले विराट का दम टीम इंडिया के लिए पॉजिटिव साइन है.
यह भी पढ़ें- विराट कोहली World Cup 2027 तक नहीं, उम्र के इस पड़ाव तक खेल पाएंगे वनडे फॉर्मेट, दिग्गज क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा
2. हर्षित राणा की बैटिंग एबिलिटी
आमतौर पर टीम इंडिया के फास्ट बॉलर्स की तरफ से रन कम बनते हैं, लेकिन हर्षित राणा ने इंदौर में हुए तीसरे वनडे मुकाबले में अपने इंटरनेशनल करियर की पहली 50 लगाई. ऐसे में अगर उन्हें और ग्रूम किया जाए, तो वो आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारत के बेहतर पेस बॉलिंग ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं.
3. फास्ट बॉलर्स का दिखा दम
हालांकि टीम इंडिया के पेसर्स ने भले ही इस सीरीज में बहुत ज्यादा विकेट हासिल नहीं किए हैं, लेकिन मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने काफी हद तक कीवी बल्लेबाजों को काबू में रखा. खासकर अर्शदीप ने तो इकलौते मौके के दौरान 3 विकेट हासिल करके अपनी काबिलियत दिखाई. ऐसे में अलगे वनडे वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए भारत के पास कई तेज गेंदबाज एवेलेबल हो चुके हैं.
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
38 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
54 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines