विराट कोहली World Cup 2027 तक नहीं, उम्र के इस पड़ाव तक खेल पाएंगे वनडे फॉर्मेट, दिग्गज क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

Simon Doull on Virat Kohli: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल विराट कोहली के कायल हो गए हैं, उन्होंने दावा किया है कि ये स्टार प्लेयर तकरीबन अगले 8 साल तक वनडे में टॉप लेवल क्रिकेट खेल सकते हैं. साउथ अफ्रीका और कीवी टीम के खिलाफ सीरीज में उन्होंने साबित किया है कि रन बनाने की भूख उनमें कितनी ज्यादा है.

Virat Kohli 2

At What Age Virat Kohli Can Play Cricket: कुछ वक्त पहले विराट कोहली के करियर और फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है. हाला की सीरीज में जब टीम इंडिया के ज्यादातर प्लेयर्स ने विपक्षी टीम के सामने घुटने टेक दिए, वहीं किंग कोहली पहाड़ की तरफ डटकर खड़े रहे.

विज्ञापन

अपने खेल से टॉप पर वापसी

विराट कोहली ने सेंचुरी पर सेंचुरी लगाकर ये साबित कर दिया है कि वो आने वाले कई टूर्नामेंट्स के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अक्टूबर में कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में लौटने के बाद से, कोहली ने 9 मैचों में 616 रन बनाए हैं, जिसमें 3 सेंचुरी और इतनी ही हाफ सेंचुरी शामिल हैं. जब ऑस्ट्रेलिया में लगातार 2 बार ज़ीरो पर आउट होने के साथ उनकी वापसी शुरू हुई, तो उनकी रन बनाने भूख और तैयारी पर सवाल उठाए गए थे. लेकिन कोहली ने अपने बल्ले से बात की, और 4 साल के गैप के बाद ICC वनडे रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर वापस आ गए.

विज्ञापन

‘अगले 8 साल तक खेल सकते हैं कोहली’

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल भी विराट के कायल होने वालों में शामिल हैं, उन्होंने 37 साल की उम्र में कोहली की भूख और लगन की तारीफ की, और सुझाव दिया कि भारत के पूर्व कप्तान अगले 8 साल तक टॉप लेवल पर क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं.

विज्ञापन

साइमन डूल और विराट कोहली (फाइल फोटो)

‘सबसे फिट खिलाड़ी’

डूल के ये कमेंट्स तब आए जब विराट कोहली ने राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के डिसाइडर मैच में भारत के 338 रनों के नाकाम चेज में अकेले 124 रन बनाए. डूल ने जियोहॉटस्टार पर कहा,’कुछ शॉट बहुत ही शानदार और क्लियर थे. इसके अलावा, वो कैसे फील्ड को मैनेज करते हैं और विकेटों के बीच कैसे दौड़ते हैं. उनमें अभी भी जवानी की झलक है. अपनी उम्र और तजुर्बे के बावजूद, वो शायद उस टीम में सबसे फिट खिलाड़ी होंगे. यही प्रोफेशनलिज्म है.’

विज्ञापन

‘काश 45 की उम्र तक खेलें कोहली’

साइमन डूल ने आगे कहा, ‘गेम जीतने की लगातार कोशिश करने की ख्वाहिश, जब आपकी टीम बहुत पीछे हो तो उसे वापस मुकाबले में लाने की कोशिश करना, और अपने रनों और अपने साथियों के लिए उतनी ही तेजी से दौड़ना. जिस तरह से वो अभी खेल रहे हैं, उसमें बहुत कुछ पसंद करने लायक है. काश वो 44 या 45 साल की उम्र तक इंटरनेशनल क्रिकेट में बने रहें.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ