---विज्ञापन---

क्रिकेट

KKR 6-0 (1 overs) | DC vs KKR Live Score: केकेआर की पारी हुई शुरू, रहाणे-एलन की जोड़ी क्रीज पर उतरी

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 142 रन का स्कोर बनाया है. केकेआर के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ.

Author
Written By: Nikhil Updated: May 8, 2026 21:30 IST

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026: आईपीएल 2026 में 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में जीत हासिल कर दोनों ही टीमें अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. दिल्ली की टीम अगर इस मैच में हार जाती है तो प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएंगी. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. केकेआर की टीम 9 मैचों के बाद 8वें नंबर पर है तो वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली 10 मैचों के बाद 7वें पायदान पर है. 

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 142 रन का स्कोर बनाया है. केकेआर को इस मैच में जीत हासिल करनी है तो 143 रनों का स्कोर बनाना होगा. दिल्ली की तरफ से पथुम निसांका इस मैच में सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने. केकेआर के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

---विज्ञापन---

DC vs KKR IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला ये अहम मुकाबला स्टार नेटवर्क पर ही लाइव टेलीकास्ट होगा. फैंस टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रिचार्ज करें तो वहीं ओटीटी पर लाइव मैच का लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लें. शाम 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे तो वहीं 7 बजकर 30 मिनट पर पहली गेंद फेंकी जाएगी.

DC vs KKR IPL 2026: कैसा है मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट?

ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां झमाझम रन बरसने की उम्मीद होगी. इस बार आईपीएल में हर मैच में रनों का अंबार लग रहा है. दिल्ली और केकेआर के बीच का ये मुकाबला पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा, जो कि बल्लेबाजों के अनुकूल है. इ, पिच पर आखिरी बार दिल्ली और पंजाब के बीच मैच खेला गया था, जिसमें दिल्ली 264 रन बनाकर भी हार गई थी. दिल्ली में मौसम फिलहाल गर्म है और बारिश होने की संभावना ना के बराबर है. रात के समय में मौसम थोड़ा ठंडा होने की आशंका है. 

---विज्ञापन---

KKR vs Delhi Capitals IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

---विज्ञापन---

Delhi Capitals vs KKR: हेड टू हेड आंकड़े

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक केकेआर का पलड़ा भारी रहा है. अब तक खेले गए 34 मुकाबलों में से 19 मैचों में केकेआर ने जीत दर्ज की है तो वहीं 15 मैचों में दिल्ली ने बाजी मारी है. 

21:30 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: केकेआर की पारी हुई शुरू

केकेआर ने दिल्ली से मिले लक्ष्य के बाद अब अपनी पारी की शुरुआत कर दी है. टीम के लिए अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 1 ओवर 6 रन 0 विकेट

21:14 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: दिल्ली ने बनाए 142 रन

दिल्ली कैपिटल्स की पारी खत्म हो चुकी है. टीम ने केकेआर के सामने 20 ओवरों में 142 रनों का स्कोर खड़ा किया है. केकेआर को इस मैच में जीत हासिल करनी है तो 20 ओवरों में 143 रन बनाने होंगे. दिल्ली के लिए निसांका सबसे ज्यादा 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 20 ओवर 142 रन 8 विकेट

21:12 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: मिचेल स्टार्क हुए रन आउट

मिचेल स्टार्क इस मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. वो इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए और 2 गेंदें खेल कर पवेलियन लौट गए.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 19.4 ओवर 140 रन 8 विकेट

21:10 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: दिल्ली को लगा 7वां झटका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पारी के आखिरी ओवर में 7वां झटका लगा है. आशुतोष शर्मा इस पारी में 28 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेली. कार्तिक शर्मा ने आशुतोष के रूप में पारी का अपना दूसरा विकेट हासिल किया.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 19.2 ओवर 140 रन 7 विकेट

21:05 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: अक्षर पटेल को वैभव अरोड़ा ने किया आउट

दिल्ली कैपिटल्स को पारी के 19वें ओवर में छठा झटका लगा है. टीम के कप्तान अक्षर पटेल इस मैच में 22 गेंदों में महज 11 रन ही बना पाए. उन्हें वाभव अरोड़ा ने अनुकूल रॉय के हाथों बाउंड्री पर कैच पकड़वाया.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 19 ओवर 139 रन 6 विकेट

20:59 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: आशुतोश-अक्षर पर DC की नजरें

दिल्ली कैपिटल्स की टीम की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा चुकी है. आखिरी ओवरों में टीम को आशुतोष शर्मा और अक्षर पटेल की जोड़ी से उम्मीद होगी.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 18 ओवर 126 रन 5 विकेट

20:43 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी लड़खड़ाई

दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है. दोनों ही बल्लेबाजों को केकेआर के गेंदबाजों के सामने पन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 15 ओवर 98 रन 5 विकेट

20:26 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी लड़खड़ाई

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पारी का 5वां झटका लग चुका है. अनुकूल रॉय ने एक ही ओवर में पथुम निसांका और ट्रिस्टन स्ट्ब्स का विकेट हासिल कर दिल्ली को बैकफुट पर ढकेलने का काम किया है. स्ट्ब्स इस मैच में 4 गेंदों में महज 2 रन ही बना पाए.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 11 ओवर 89 रन 5 विकेट

20:22 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: अर्धशतक जड़ आउट हुए निसांका

दिल्ली के लिए इस मैच में अर्धशतक जड़ने के तुरंत बाद पथुम निसांका ने अपना विकेट गंवा दिया है. उन्होंने आउट होने से पहले 29 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 10.1 ओवर 86 न 4 विकेट

20:18 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: सुनील नरेन ने हासिल किया विकेट

केकेआर के स्टार स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने इस मैच में अपना पहला विकेट हासिल कर लिया है. उन्होंने समीर रिजवी को 3 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. दिल्ली के लिए ये उनकी पारी का तीसरी विकेट रहा. ट्रिस्टन स्ट्ब्स अब क्रीज पर उतरे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 10 ओवर 80 रन 3 विकेट

20:08 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: दिल्ली का गिरा दूसरा विकेट

8 ओवर खत्म होते-होते दिल्ली कैपिटल्स को इस पारी का दूसरा झटका भी लग गया है. नितीश राणा 10 गेंदों में 8 रन बनाकर कैमरून ग्रीन का शिकार बने हैं. शॉर्ट बॉल पर उन्होंने अपना विकेट गंवाया. उनके आउट होने के बाद समीर रिजवी क्रीज पर उतरे हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 8 ओवर 74 रन 2 विकेट

19:59 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: दिल्ली को मिली सधी हुई शुरुआत

केकेआर के खिलाफ मैच में DC को अच्छी शुरुआत मिली है. टीम ने पावरप्ले में महज एक विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं. फिलहाल टीम के लिए निसांका और नितीश राणा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 6 ओवर 55 रन 1 विकेट

19:53 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: राहुल 23 रन बनाकर हुए आउट

के एल राहुल का बल्ला इस मैच में नहीं चल पाया. वो 14 गेंदों में 23 रन बनाकर कार्तिक त्यागी का शिकार बने हैं. कैमरून ग्रीन ने उनका कैच पकड़ा.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 5 ओवर 49 रन 1 विकेट

19:49 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: दिल्ली को मिली अच्छी शुरुआत

केएल राहुल और पथुम निसांका ने दिल्ली को इस मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई है. दोनों ने मिलकर पहले 4 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 39 रन जोड़ दिए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 4 ओवर 39 रन 0 विकेट

19:38 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: निसांका ने जड़ा पारी का पहला छक्का

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पथुम निसांका ने पारी का पहला छक्का जड़ा है. वैभव अरोड़ा की गेंद पर उन्होंने पुल शॉट खेलते हुे गेंद को बाउंड्री के पार भेजा.

19:32 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: ओपनिंग करने उतरे DC के बल्लेबाज

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. निसांका ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर पारी की शुरुआत कर दी है.

19:29 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: DC के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट

करुण नायर, कुलदीप यादव, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर

19:28 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: KKR के इम्पैक्ट सब्सटीट्यूट

रमनदीप सिंह, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट

19:20 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: केकेआर की प्लेइंग 11

KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

19:08 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

DC: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार

19:05 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: टॉस जीतने पर क्या बोले रहाणे?

अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर रहे हैं. पिछले 3 मैचों की विकेट को समझना काफी जरूरी रहा है. हमें अच्छा खेल खेलना होगा."

19:02 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीत लिया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

18:50 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: कैसी होगी इस मैच की पिच?

ये मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम की 6 नंबर की पिच पर खेला जाएगा. इस पिच पर झमाझम रनों की बारिश होने की संभावना है. गेंदबाजों के लिए इस पिच पर मदद नहीं रहेगी. ऐसे में टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर लगाने का प्रयास कर सकती हैं.

18:33 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा तो वहीं ओटीटी के लिए जियोहॉटस्टार पर जाना होगा.

18:20 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: कैसा रहेगा मौसम का हाल?

DC vs KKR का ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दिल्ली का मौसम पूरी तरह से साफ है और दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस के लिए इस मैच में बारिश अड़चन नहीं बनेगी.

18:13 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11

KKR: अजिंक्य रहाणे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी 

17:59 (IST) 8 May 2026
DC vs KKR Live Score: दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडी 

First published on: May 08, 2026 05:58 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.