BAN vs PAK: बांग्लादेश ने मीरपुर टेस्ट के पहले ही दिन पिलाया पाकिस्तान को पानी, 40 ओवर के बाद ही हार टालने को खेली शान मसूद की पाक टीम!

BAN vs PAK: 8 मई से बांग्लादेश और पाकिस्तान पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए उतर चुकी हैं. मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. बांग्लादेश ने पहले ही दिन पाकिस्तानी गेंदबाजी युनिट की धज्जियां उड़ाई. बांग्लादेश ने खेल का पहला दिन अपने नाम किया.

Cricket News - 2026-05-08T182511.121

BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 8 मई से ढाका में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और 300 से अधिक रन स्कोर बोर्ड पर बना डाले. खास बात ये है कि बांग्लादेश के पास 6 विकेट शेष हैं. पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. आइए एक नजर पहले दिन पर डालते हैं.

विज्ञापन

बांग्लादेश ने बनाए 301 रन

सलामी बल्लेबाज महमुदुल हुसैन और शादमान इस्लाम ने बांग्लादेश को खराब शुरुआत दिलाई. हसन ने 19 गेंदों में 8 रन बनाए और शादमान इस्लाम ने 30 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली. महमुदुल को शाहिन अफरीदी ने पवेलियन लौटाया, जबकि शादमान को हसन अली ने आउट किया.

विज्ञापन

इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे मोमिनुल हक ने 200 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेलकर पाकिस्तान को बैकफुट पर कर दिया. उनका साथ कप्तान नमजुल हुसैन शांतो ने भी दिया. उन्होंने 130 गेंदों में 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.

नजमुल ने 12 चौके के अलावा 2 छक्के जड़े और वनडे स्टाइल में बैटिंग की. नजुमल 52.2 ओवर में मोहम्मद अब्बास की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद मुश्फिकुर रहीम ने 104 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जबकि लिटन दास के भी बल्ले से 35 गेंदों में 8 रन निकले. रहीम और लिटन दास क्रीज पर हैं और दूसरे दिन बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं. इस तरह बांग्लादेश ने पहले दिन 85 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 301 रन बना दिए.

विज्ञापन

पाकिस्तानी गेंजबाजी पर एक नजर

सलमान अली और नोमान आगा पाकिस्तान की ओर से सबसे महंगे साबित हुए. सलमान ने 6 ओवर में 25 रन खर्च किए, जबकि नोमान ने 20 ओवर में 80 रन खर्च 1 विकेट हासिल किया. इसके अलावा शाहिन अफरीदी ने 19 ओवर में 67 रन खर्च 1 विकेट, जबकि मोहम्मद अब्बास और हसन अली को भी 1-1 सफलता मिली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ