आर अश्विन से चिढ़ गए थे धोनी, CSK के दिग्गज स्पिनर ने खोला बड़ा राज, बताया टीम में कैसे मिली जगह

R Ashwin annoyed MS Dhoni: एम एस धोनी के साथी क्रिकेटर आर अश्विन ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एक पुराना किस्सा सुनाते हुए बताया कि कैसे धोनी उनके सेलिब्रेशन से चिढ़ गए थे. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि किस तरह उन्हें सीएसके के लिए खेलने का मौका मिला.

MAHI.jpg (1)

R Ashwin annoyed MS Dhoni: आईपीएल में लंबे समय के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे आर अश्विन ने मजेदार किस्से का खुलासा किया है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए जियोहॉटस्टार पर एम एस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे एक बार धोनी उनसे चिढ़ गए थे. इसी के साथ उन्होंने ये खुलासा भी किया कि कैसे उनको चेन्नई की प्लेइंग में मौका मिला. 

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन से क्यों चिढ़े धोनी?

इस बात के सामने आने के बाद हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल घूम रहा है कि अश्विन ने ऐसा क्या कर दिया कि धोनी उनसे चिढ़ गए. अश्विन ने इस बारे में बताया, चैलेंजर ट्रॉफी में एक मैच के दौरान धोनी हमारी टीम के खिलाफ 2 बार आउट हुए थे. एक बार उन्होंने डीप कवर की तरफ शॉट खेला और मैंने डाइव लगाकर कैच पकड़ा. मैंने इस विकेट को कुछ ज्यादा ही सेलिब्रेट कर लिया और इसे देख धोनी मुझसे चिढ़ गए लेकिन मैंने स्माइल के साथ देखा. 

इस दौरान उन्होंने हुई बातचीत को बताते हुए उन्होंने कहा, “धोनी ने मेरे से कहा कि ‘इतना क्या है इसमें सेलिब्रेट करने के लिए’. मैंने भी उनसे कह दिया, ‘मेरे लिए आपका विकेट किसी सपने से कम नहीं है’. शायद यहीं से मेरे लिए किस्मत के दरवाजे खुले और अगले साल मुझे टीम में खेलने का मौका मिला.”

विज्ञापन

अश्विन का रहा शानदार आईपीएल करियर

आर अश्विन अपने आईपीएल करियर में 5 टीमों के लिए खेले. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शुरुआत की और अंत भी इसी टीम के साथ किया. साल 2009 में अश्विन को चेन्नई की तरफ से खेलने का मौका मिला था. इस सीजन वो केवल 2 मुकाबले ही खेल पाए थे. अगले ही सीजन में टीम ने उनको 12 मुकाबलों में मौका दिया और उन्होंने 13 विकेट निकाले थे. उन्होंने टीम के लिए लगातार 7 सीजन खेले. उन्होंने आईपीएल करियर में खेले 221 मैचों में 187 विकेट अपने नाम किए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ