RCB की हार के बाद विराट कोहली का ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल, हताश टीम के साथ कही दिल छूने वाली बात

Virat Kohli: टीम इंडिया हो या आरसीबी, जब कभी अपने साथी खिलाड़ियों के मन में निराशा पैदा होती है, तब विराट कोहली उनके लिए मेंटॉर का काम करते हैं, लखनऊ सुपरजायंट्स से हारने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं.

Virat Kohli RCB

Virat Kohli RCB

Virat Kohli Motivational Speech For RCB Teammates: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 7 अप्रैल की शाम आरसीबी को एलएसजी के खिलाफ कांटे की टक्कर में 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा, अगर बेंगलुरु की टीम ये मैच जीत जाती, तो वो 14 अंक और बेहतरीन रन रेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाती, लेकिन आखिरी ओवर में मुकाबला हाथ से फिसल गया.

विज्ञापन

मायूस खिलाड़ियों के लिए आगे आए कोहली

इस हार की बाद आरसीबी के प्लेयर्स निराश थे, उनके लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल था कि आखिर लखनऊ सुपरजायंट्स जैसी अंडरपरफॉर्मिंग टीम से वो कैसे हार गए. ऐसे में विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में आए और अपने साथियों से दिल छू लेने वाली बात कही और सभी को मोटीवेट किया.

विज्ञापन

विराट ने ड्रेसिंग रूम में क्या कहा?

आरसीबी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में विराट कोहली ने कहा, ‘हम 6 जीत तक इसलिए पहुंच पाए, क्योंकि हम अपने क्रिकेट का मजा ले रहे थे. हमें सिर्फ अपने लेवल की फिक्र थी और हम विरोधी टीम की तरफ देख भी नहीं रहे थे. और मैं मैदान पर वापस लौटने के लिए पूरी तरह से लुत्फ और एक्साइटमेंट देखना चाहता हूं, चाहे दूसरी तरफ जर्सी का कलर कुछ भी हो.”

विज्ञापन

लखनऊ टीम ने मारी बाजी

मैच की बात करें तो बारिश से हुई रुकावट के बीच आरसीबी ने टॉस जीतकर एलएसजी को पहले गेंदबाजी के लिए बुलाया. मिचेल मार्च की शतकीय पारी (111 रन)की बदौलत लखनऊ सुपरजायंट्स ने निर्धारित 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए. इसके जवाब में बेंगलुरु की बल्लेबाजी उतार-चढ़ाव से भरी रही, खुद विराट कोहली शून्य पर पवेलियन वापस लौट गए. हालांकि रजत पाटीदार (61 रन) और टिम डेविड (40 रन) ने काफी कोशिश की लेकिन आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ