IPL 2026: अर्शदीप सिंह पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, अब नहीं कर पाएंगे ब्लॉगिंग, जानें क्या है पूरा मामला

IPL 2026: पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. वो अब आईपीएल के मैचों के दौरान ब्लॉगिंग नहीं कर पाएंगे. टूर्नामेंट में लगातार हो रहे नियमों के उल्लंघन को देखते हुए बोर्ड की तरफ से ये कड़ फैसला लिया गया है. हाल ही में अर्शदीप का एक वीडियो वायरल हुआ था जिस पर काफी बवाल मचा है.

BCCI.jpg

IPL 2026: आईपीएल 2026 में एक के बाद एक नियमों के उल्लंघन को देख बीसीसीआई काफी गुस्से में है. इसके चलते बोर्ड ने कई सख्त कदम उठाए हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह को ब्लॉगिंग करने के लिए मना किया गया है. अर्शदीप अक्सर फैंस के लिए मजेदार कंटेंट बनाते रहते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा. हाल ही में उन्होंने टीम के सदस्यों के साथ फ्लाइट में सफर करते हुए एक वीडियो बनाई थी, जिसमें युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट पीते हुए दिखे थे. वीडियो वायरल होने पर काफी बवाल मचा, जिसके बाद अब ये कदम उठाया गया है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

खाब वायरल हैं अर्शदीप सिंह के ब्लॉग 

अर्शदीप सिंह अपनी घातक गेंदबाजी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर ब्लॉगिंग के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं. फैंस उनके पोस्ट का इंतजार करते हैं. चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 विश्व कप जीतने के बाद उनके ब्लॉग पर मिलियन में व्यूज हैं. बीसीसीआई की सख्ती के बाद वो ऐसा नहीं कर पाएंगे. 

आईपीएल 2026 में अर्शदीप का प्रदर्शन पंजाब के लिए उतार चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने इस सीजन 10 मैचों में 10.42 की इकॉनमी से रन बनाए हैं तो वहीं केवल 11 विकेट ही हासिल कर पाए हैं. फैंस उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं.  

विज्ञापन

आईपीएल नियमों पर खड़े हो रहे सवाल

आईपीएल 2026 में जिस तरह खिलाड़ी और स्टाफ नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, उसे देख ही बोर्ड को सख्त कदम उठाने पड़े हैं. खिलाड़ी होटल और टीम बस में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे हैं तो वहीं मैदान पर फोन चलाने की घटना भी सामने आ चुकी है. रियान पराग का ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो भी वायरल हो चुका है. बोर्ड किसी भी तरह से आईपीएल की छवि खराब होते हुए नहीं देखना चाहता है. इसी के लिए सभी फ्रेंचाइजी मालिकों को भी इसके लिए आगाह कर दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ