‘प्रिंस यादव जल्द ही करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू…’ Virat Kohli का विकेट लेने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी
Prince Yadav: आईपीएल 2026 में LSG के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव छाए हुए हैं. RCB के खिलाफ मुकाबले में प्रिंस ने विराट कहोली को क्लिन बोल्ड करके सबका ध्यान खींचा. वह इस सीजन अब तक 16 विकेट चटका चुके हैं और पर्पल कैप जीतने के बड़े दावेदार बने हुए हैं.
Ambati Rayudu on Prince Yadav: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार और स्विंग से तहलका मचा दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले में जिस तरह उन्होंने विराट कहोली को क्लिन बोल्ड किया, उसे देखकर हर कोई उनकी गेंदबाजी का मुरीद हो गया है. क्रिकेट के गलियारों में उनकी गेंदबाजी की खूब तारीफ हो रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने प्रिंस को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.
प्रिंस यादव जल्द ही करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू - रायुडू
RCB के खिलाफ मुकाबले में प्रिंस यादव ने 3 विकेट चटकाए और LSG की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद अंबाती रायुडू ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे. रायुडू ने कहा, "मुझे लगता है कि प्रिंस यादव जल्द ही भारत के लिए डेब्यू करेंगे. वह एक बेहद खास टैलेंट हैं. उनका रन अप देखकर ही लगता है कि वह लड़ने आए हैं. उनकी ज्यादातर गेंदें स्टंप्स की लाइन में रहती हैं, जो उनकी सबसे बड़ी खासियत है."
रायुडू ने आगे कहा कि, "कोहली को आउट करने वाली गेंद बेहद खास थी. सीम सीधी रही. यह बहुत बड़ा विकेट था. प्रिंस भी दिल्ली से आते हैं, दिल्ली के लिए खेलते हैं और उन्होंने दिल्ली के सीनियर टीममेट को आउट किया. कई गेंदबाज एक ओवर में एक या दो अच्छी गेंद डालते हैं. यह लड़का 4 से 5 डालता है. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है."
रायुडू ने कहा कि, "मुझे नहीं लगता दुनिया का कोई बल्लेबाज उस गेंद को खेल सकता था. आपको इसे टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंद कहना ही पड़ेगा. जिस तरह गेंद आखिरी समय में स्विंग हुई और स्टंप्स से टकराई, वह शानदार डिलीवरी थी. शायद प्रिंस यादव भी ऐसी गेंद डालने का सपना देखते होंगे. वह भी विराट कोहली जैसे बल्लेबाज को जिनके बारे में हम सोच रहे थे कि रन चेज में वे सबसे अहम खिलाड़ी होंगे."
उन्होंने आगे कहा, "उसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि उसे अपनी स्किल्स पर भरोसा है. मैंने उन्हें लंबे समय से देखा है. वह अपनी टीम को शुरुआती ब्रेकथ्रू दिलाने में एक्सपर्ट है. बिल्कुल सटीक गेंदबाजी करते हैं. मैंने उन्हें शायद ही कभी ज़्यादा रन देते देखा हो. मेरे हिसाब से वह मैच बदलने वाला स्पेल था."
RCB के खिलाफ मैच में प्रिंस यादव ने विराट के साथ-साथ देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा को भी अपना शिकार बनाया. प्रिंस ने मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर LSG ने 213 रन डिफेंड करते हुए आरसीबी को 9 रनों से हरा दिया. प्रिंस इस सीजन अब तक खेले 10 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं और वह फिलहाल पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं.
Ambati Rayudu on Prince Yadav: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार और स्विंग से तहलका मचा दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले में जिस तरह उन्होंने विराट कहोली को क्लिन बोल्ड किया, उसे देखकर हर कोई उनकी गेंदबाजी का मुरीद हो गया है. क्रिकेट के गलियारों में उनकी गेंदबाजी की खूब तारीफ हो रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने प्रिंस को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.
प्रिंस यादव जल्द ही करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू – रायुडू
RCB के खिलाफ मुकाबले में प्रिंस यादव ने 3 विकेट चटकाए और LSG की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद अंबाती रायुडू ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे. रायुडू ने कहा, “मुझे लगता है कि प्रिंस यादव जल्द ही भारत के लिए डेब्यू करेंगे. वह एक बेहद खास टैलेंट हैं. उनका रन अप देखकर ही लगता है कि वह लड़ने आए हैं. उनकी ज्यादातर गेंदें स्टंप्स की लाइन में रहती हैं, जो उनकी सबसे बड़ी खासियत है.”
---विज्ञापन---
रायुडू ने आगे कहा कि, “कोहली को आउट करने वाली गेंद बेहद खास थी. सीम सीधी रही. यह बहुत बड़ा विकेट था. प्रिंस भी दिल्ली से आते हैं, दिल्ली के लिए खेलते हैं और उन्होंने दिल्ली के सीनियर टीममेट को आउट किया. कई गेंदबाज एक ओवर में एक या दो अच्छी गेंद डालते हैं. यह लड़का 4 से 5 डालता है. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.”
रायुडू ने कहा कि, “मुझे नहीं लगता दुनिया का कोई बल्लेबाज उस गेंद को खेल सकता था. आपको इसे टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंद कहना ही पड़ेगा. जिस तरह गेंद आखिरी समय में स्विंग हुई और स्टंप्स से टकराई, वह शानदार डिलीवरी थी. शायद प्रिंस यादव भी ऐसी गेंद डालने का सपना देखते होंगे. वह भी विराट कोहली जैसे बल्लेबाज को जिनके बारे में हम सोच रहे थे कि रन चेज में वे सबसे अहम खिलाड़ी होंगे.”
---विज्ञापन---
उन्होंने आगे कहा, “उसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि उसे अपनी स्किल्स पर भरोसा है. मैंने उन्हें लंबे समय से देखा है. वह अपनी टीम को शुरुआती ब्रेकथ्रू दिलाने में एक्सपर्ट है. बिल्कुल सटीक गेंदबाजी करते हैं. मैंने उन्हें शायद ही कभी ज़्यादा रन देते देखा हो. मेरे हिसाब से वह मैच बदलने वाला स्पेल था.”
RCB के खिलाफ मैच में प्रिंस यादव ने विराट के साथ-साथ देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा को भी अपना शिकार बनाया. प्रिंस ने मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर LSG ने 213 रन डिफेंड करते हुए आरसीबी को 9 रनों से हरा दिया. प्रिंस इस सीजन अब तक खेले 10 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं और वह फिलहाल पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं.
हिंदी न्यूज़/खेल/'प्रिंस यादव जल्द ही करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू…' Virat Kohli का विकेट लेने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.