हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स कैंप में कब होगी मिचेल स्टार्क की एंट्री? चोटिल खिलाड़ी को लेकर कोच ने दिया अपडेट

Mitchell Starc Fitness: मिचेल स्टार्क के फिट होने का इंतजार दिल्ली कैपिट्स टीम मैनेजमेंट और फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने डीसी कैंप ज्वॉइन नहीं किया है. इसको लेकर टीम के कोच हेमांग बदानी ने अहम बात कही है.

विज्ञापन
Michell Starc

Hemang Badani On Mitchell Starc: दिल्ली कैपिटल्स मुश्किल में पड़ गई है, क्योंकि अभी ये क्लियर नहीं है कि मिचेल स्टार्क IPL 2026 के लिए टीम कैंप में कब शामिल होंगे. कुछ ही दिन पहले, एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ये जबरदस्त तेज गेंदबाज, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के साथ, टूर्नामेंट के आने वाले सीजन के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे

DC का पहला मैच कब?

दिल्ली कैपिटल्स अपना आईपीएल 2026 का सफर 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पहले मैच से शुरू करने वाली है, ऐसे में हेड कोच हेमांग बदानी ने साफ किया है कि स्टार्क के टीम में शामिल होने की कब तक उम्मीद है.

NOC का इंतजार

मीडिया से बात करते हुए डीसी के हेड कोच हेमांग बदानी ने बताया कि टीम को अभी भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) का इंतजार है. उनसे जब स्टार्क की अवेलेबिलिटी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ये बात कही. इस ऑस्ट्रेलियन पेसर को आखिरी बार जनवरी 2026 में मैदान पर देखा गया था, जब उन्होंने पर्थ में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेला था.

विज्ञापन

2 महीने से मैदान से दूर

ये बताना जरूरी है कि मिचेल स्टार्क अभी सिर्फ वनडे और टेस्ट मैच ही खेलते हैं, इसलिए वो ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का भी हिस्सा नहीं थे. इसका मतलब है कि उन्होंने पिछले 2 महीनों से कोई भी कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है.

यह भी पढ़ें- ‘हार्दिक पांड्या नहीं, इस स्टार प्लेयर को होना चाहिए मुंबई इंडियंस का कप्तान’, जानिए क्यों जरूरी है लीडरशिप में चेंज

विज्ञापन

पिछले साल की परफॉर्मेंस

आईपीएल 2025 में स्टार्क के आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने 11 मैचों में 26.14 की औसत से 14 विकेट लिए थे और उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 5/35 रहा था. आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन में वो सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे, जब उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था. लेकिन वो अपनी इस बड़ी कीमत को सही साबित करने में नाकाम रहे, जिसके बाद उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola