Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले अक्षर पटेल को चेतेश्वर पुजारा ने किया आगाह, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान का ये तरीका कहीं कर न दे नुकसान!

Delhi Capitals Captain Axar Patel: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे, लेकिन नए सीजन में पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका होगा. इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भी उनको अहम सलाह दी है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 19, 2026 06:38
Axar Patel Cheteshwar Pujara

Cheteshwar Pujara’s Advice For Axar Patel: भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को कुछ सलाह दी है. उन्होंने मैदान पर अक्षर के शांत स्वभाव की तारीफ की, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि ज्यादा रिलैक्स होना टीम को भारी पड़ सकता है, खासकर पिछले सीजन की परफॉर्मेंस को देखते हुए.

पुजारा ने दिए टिप्स

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए चेतेश्वर पुजारा ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान लय बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘अक्षर पटेल काफी शांत स्वभाव के हैं, वो ज्यादा दबाव नहीं लेते. उनकी पर्सनालिटी सचमुच बहुत अच्छी है, खासकर IPL जैसे टूर्नामेंट के लिए जहाँ काफी दबाव होता है. वो अपने खिलाड़ियों का पूरा साथ देते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि वो जरूरत से ज्यादा रिलैक्स न करें. उन्हें ज्यादा कैजुअल नहीं होना चाहिए, और न ही अपनी लय को हाथ से जाने देना चाहिए. पिछले साल डीसी के पास लय थी, लेकिन उन्होंने उसे गंवा दिया. इस सीजन में उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना होगा.’

---विज्ञापन---

पिछले साल की परफॉर्मेंस

अक्षर पटेल की कप्तानी में आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. उन्होंने अपने शुरुआती 4 मैच जीते, लेकिन बाद में उनकी फॉर्म बिगड़ गई और वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए. 14 मैचों में 7 जीत के साथ वे पॉइंट्स टेबल पर 5वीं पोजीशन पर रहे. निजी तौर पर भी अक्षर के लिए यह सीजन काफी मुश्किल रहा, उन्होंने 12 मैचों में सिर्फ 5 विकेट लिए.

कैफ को अक्षर से उम्मीद

इसके बावजूद भारत के पूर्व बल्लेबाज और अब कमेंटेटर मोहम्मद कैफ का मानना ​​है कि इस सीजन में अक्षर जोरदार वापसी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘अक्षर पटेल पावरप्ले में नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन पिछले साल दिक्कत यह थी कि उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिले क्योंकि उनके पास बचाने के लिए ज्यादा रन नहीं थे. इस बार भी वह नई गेंद से ही गेंदबाजी करेंगे; इसके अलावा टीम में कुलदीप और विपराज निगम भी हैं, इसलिए मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं है. पिछला सीजन भले ही उतना अच्छा न रहा हो, लेकिन इस साल वो निश्चित तौर पर जोरदार वापसी करेंगे.’

---विज्ञापन---

पहला मैच कब?

दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल पर पिछले साल के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस का प्रेशर होगा.

First published on: Mar 19, 2026 06:38 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.