RR vs RCB: आरसीबी को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने बदला पॉइंट्स टेबल का खेल, पंजाब को हुआ फायदा

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने घरेलू मैदान में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 6 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान की टीम ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल किया है.

RR vs RCB IPL 2026

RR vs RCB IPL 2026

RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है. आरसीबी की टीम ने 201 रन बनाए तो वहीं जवाब में 18वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव कर दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस हार से टेबल में पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा फायदा हुआ है.  

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स की टीम का पॉइंट्स टेबल में दिखा दबदबा 

आरसीबी के खिलाफ इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत का चौका लगा दिया है. जिसके कारण ही टीम अब 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर नजर आ रही है. वहीं आरसीबी इस हार के कारण अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है. पंजाब किंग्स की टीम अब टेबल में 5 अंको के साथ दूसरे स्थान पर नजर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम चौथे स्थान पर तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 5वें नंबर पर नजर आ रही है. 

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की भी 9वें नंबर पर ही नजर आ रही है. मुंबई इंडियंस की टीम 8वें स्थान पर है. इन तीनों टीमों ने मिलकर 18 में से 13 सीजन जीते हैं. हालांकि इस सीजन में इनका प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है. गुजरात टाइटंस की टीम 7वें नंबर पर तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम छठे पायदान पर बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें: RR vs RCB: वैभव-जुरेल के तूफान में उड़ गई आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका

विज्ञापन

यहां देखें RR vs RCB मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैचजीतेहारेटाईअंकनेट रन रेट
1RR44008+2.055
2PBKS32015+0.637
3RCB32104+1.231
4DC32104+0.811
5LSG32104-0.359
6SRH31202+0.275
7GT31202-0.270
8MI31202-0.715
9KKR40311-1.315
10CSK30300-2.517

ये भी पढ़ें: IPL के लिए अपने देश से बगावत पड़ी भारी, RCB के इस स्टार गेंदबाज को मांगनी पड़ी माफी 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ