Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘तमाचे जैसा महसूस हुआ…’, हार के बाद छलका साउथ अफ्रीकी कप्तान का दर्द, T20 World Cup से बाहर होने पर दिया बयान

Aiden Markram Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से सेमीफाइनल मैच हराया और फाइनल का टिकट कटा लिया. साउथ अफ्रीकी कप्तान ऐडन मार्करम अपनी टीम की इस करारी हार से बेहद निराश नजर आए. टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद उनका दर्द छलका.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 4, 2026 23:31
Aiden Markram Statement
हार पर मार्करम का छलका दर्द

Aiden Markram Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया. इसी के साथ उन्होंने फाइनल का टिकट कटा लिया. साउथ अफ्रीकी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक भी मैच नहीं हारा था और वो फाइनल में जगह बनाने के लिए फेवरेट नजर आ रहे थे. हालांकि, न्यूजीलैंड ने उन्हें 9 विकेट से पराजित कर दिया और उनका ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया. अब हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम का दर्द छलका है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बड़ा बयान दिया.

साउथ अफ्रीकी कप्तान का टूटा दिल

हार के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ऐडन मार्करम आए. उन्होंने साउथ अफ्रीका की 9 विकेट से हार पर निराशा जताई. उन्होंने कहा, ‘उनके गेंदबाजों की तारीफ बनती है और अगर बल्ले से कोई ऐसी पारी खेलता है, तो फिर नतीजा आपकी ओर जाता है. 170 एक अच्छा लक्ष्य था. फिन एलन की पारी की तारीफ बनती है. टिम सीफर्ट की पारी ने मैच को शुरुआत में ही हमसे दूर कर दिया. हमारे लिए यह रात खराब थी.

---विज्ञापन---

मार्करम ने बताया कि न्यूजीलैंड की आसान जीत उन्हें किसी थप्पड़ से कम महसूस नहीं हो रही है. उन्होंने कहा, ‘हम नतीजे से बहुत निराश हैं लेकिन हमारी टीम ने टूर्नामेंट में जैसा खेला, उसके लिए गर्व भी महसूस हो रहा है. हम बाद में मैच के बारे में बात करेंगे और ये जानने की कोशिश करेंगे कि कहां सुधार किया जा सकता था. हम जरूर निराश हैं. भले ही असल में मुंह पर तमाचा नहीं जड़ा गया है, लेकिन वैसा ही महसूस हो रहा है. अब हमें बेहतर टीम के रूप में आगे आना होगा.’

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में फिन एलन ने रचा नया इतिहास, तोड़ डाला क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

न्यूजीलैंड ने हासिल की एकतरफा जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का लक्ष्य सामने रखा. नॉकआउट मैच में इतने रनों का पीछा करना कभी आसान नहीं होता है. हालांकि, टिम सीफर्ट के अर्धशतक और फिन एलन के शतक के दम पर न्यूजीलैंड टीम ने 9 विकेट और 43 गेंद रहते जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें:- NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने कटाया T20 World Cup फाइनल का टिकट, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से चटाई धूल

First published on: Mar 04, 2026 11:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.