हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/T20 वर्ल्ड कप इतिहास में 4 ओवर फेंककर बेस्ट इकॉनमी रेट किस बॉलर के नाम? कभी नहीं टूट सकता ये रिकॉर्ड
क्रिकेट
T20 वर्ल्ड कप इतिहास में 4 ओवर फेंककर बेस्ट इकॉनमी रेट किस बॉलर के नाम? कभी नहीं टूट सकता ये रिकॉर्ड
T20 World Cup Unique Records: टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा एक रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे देखकर यकीन कर पाना मुश्किल है. ये करिश्मा न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी के बीच 17 जून 2024 को हुआ था, जब एक गेंदबाज के नाम टूर्नामेंट और टी-20 क्रिकेट की बेस्ट इकॉनमी रेट दर्ज हुई.
Best Economy Rate In T20 World Cup History: इस साल टी20 वर्ल्ड कप का 11वां एडिशन है, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कई बेशुमार रिकॉर्ड बने और टूटे हैं, लेकिन एक ऐसा माइलस्टोन भी है जिसको तोड़ पाना नामुमकिन है, सिर्फ इसकी बराबरी की जा सकती है. वो कीर्तिमान है एक मैच में बेस्ट इकॉनमी रेट का, जो अब तक बरकरार है और हमेशा बरकरार रहने वाला है.
T20 WC में 4 ओवर फेंककर बेस्ट इकॉनमी रेट
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड के बॉलर लॉकी फर्ग्यूसन ने 17 जून को 0.00 की इकोनोमी रेट हासिल की थी. उन्होंने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में 4 ओवर में 4 मेडन डाले और 3 विकेट हासिल किए. अब इसके कम की इकॉनमी रेट हासिल करना टेक्निकली मुमकिन नहीं है, कोई गेंदबाज सिर्फ विकेट की संख्या में उनको मात दे सकता है.
न्यूजीलैंड ने आसानी से जीता मैच
इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किए. मैच में लॉकी फर्ग्यूसन और बाकी कीवी गेंदबाजों ने पापुआ न्यू गिनी को 19.4 ओवर में 78 रन पर ऑल आउट कर दिया. ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट हासिल किए, इसके अलावा मिचेल सेंटनर को 1 विकेट मिला. इसके जवाब में 'ब्लैककैप्स' ने महज 12.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 79 रन बना लिए और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. कीवी टीम की तरफ से रचिन रविंद्र ने सबसे ज्यादा 35 रनों का योगदान दिया. फर्ग्यूसन को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड मिला.
2022 और 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप मिलाकर लॉकी फर्ग्यूसन ने इस टूर्नामेंट के 9 मैचों में शिरकत की है, जिसमें उन्होंने 15.92 की एवरेज और 6.37 की इकॉनमी रेट से कुल 14 विकेट हासिल किए. ये धाकड़ गेंदबाज 2026 के एडिशन में भी कीवी टीम का हिस्सा हैं, इसलिए इस मेगा इवेंट में उनके विकेटों का आंकड़ा आसानी से बढ़ सकता है.
Best Economy Rate In T20 World Cup History: इस साल टी20 वर्ल्ड कप का 11वां एडिशन है, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कई बेशुमार रिकॉर्ड बने और टूटे हैं, लेकिन एक ऐसा माइलस्टोन भी है जिसको तोड़ पाना नामुमकिन है, सिर्फ इसकी बराबरी की जा सकती है. वो कीर्तिमान है एक मैच में बेस्ट इकॉनमी रेट का, जो अब तक बरकरार है और हमेशा बरकरार रहने वाला है.
T20 WC में 4 ओवर फेंककर बेस्ट इकॉनमी रेट
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड के बॉलर लॉकी फर्ग्यूसन ने 17 जून को 0.00 की इकोनोमी रेट हासिल की थी. उन्होंने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में 4 ओवर में 4 मेडन डाले और 3 विकेट हासिल किए. अब इसके कम की इकॉनमी रेट हासिल करना टेक्निकली मुमकिन नहीं है, कोई गेंदबाज सिर्फ विकेट की संख्या में उनको मात दे सकता है.
---विज्ञापन---
न्यूजीलैंड ने आसानी से जीता मैच
इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किए. मैच में लॉकी फर्ग्यूसन और बाकी कीवी गेंदबाजों ने पापुआ न्यू गिनी को 19.4 ओवर में 78 रन पर ऑल आउट कर दिया. ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट हासिल किए, इसके अलावा मिचेल सेंटनर को 1 विकेट मिला. इसके जवाब में ‘ब्लैककैप्स’ ने महज 12.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 79 रन बना लिए और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. कीवी टीम की तरफ से रचिन रविंद्र ने सबसे ज्यादा 35 रनों का योगदान दिया. फर्ग्यूसन को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड मिला.