Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं. कुछ महीने पहले तक उन दोनों के 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सवाल था. हालांकि, विराट-रोहित ने अच्छा प्रदर्शन करके साबित किया है कि वह अगले बड़े टूर्नामेंट के लिए सीरियस हैं. सभी के मन में सवाल है कि BCCI का रोहित-विराट के फ्यूचर को लेकर क्या प्लान है. अब BCCI के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर दो टूक जवाब दिया.
रोहित-विराट को लेकर क्या बोले BCCI अध्यक्ष?
BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने स्पोर्टस्टार के साथ बात की. उनका मानना है कि उम्र नहीं, प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर चयन होना चाहिए. विराट-रोहित अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और बेहद फिट हैं. इससे मिथुन ने साफ कर दिया कि वह इन दोनों को वनडे वर्ल्ड कप में खेलते देखने के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा, ‘BCCI की जहां तक बात की जाए, मैं इस बारे में कमेंट करने की स्थिति में नहीं हूं, क्योंकि सबकुछ चयनकर्ताओं और कोच पर निर्भर करता है. मेरे नजरिए से फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर चयन होना चाहिए, उम्र के आधार पर नहीं. अगर कोई खिलाड़ी खेलने के लिए फिट है और आप उसे देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए देख रहे हैं, तो फिर समस्या नहीं होनी चाहिए.’
ये भी पढ़ें:- चोट के कारण ऋषभ पंत हुए बाहर, तो NZ दौरे पर ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा
शुभमन गिल को मिलेगा अनुभव का फायदा
मिथुन मन्हास का मानना है कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी टीम में होंगे, तो टीम के कप्तान शुभमन गिल को बहुत फायदा होगा. उन्होंने इस बात पर भी जोर किया कि जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं. मन्हास ने कहा, ‘विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का टीम में होना गिल के लिए फायदेमंद होगा. इसके बाद जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं, जो गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं. इस तरह से वर्कलोड का बटवारा हो सकता है.’
टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ की जमकर की तारीफ
BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास इस बात से खुश हैं कि टीम इंडिया के पास काफी अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है, जिस वजह से खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भी टीम के पास बैकअप उपलब्ध है. उन्होंने कहा, ‘वह प्रेशर में रहे हैं और उन्होंने कई बार मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसी वजह से यह अच्छा कॉम्बिनेशन है. लगातार टूर्नामेंट हो रहे हैं और खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं. ऐसे में बेंच स्ट्रेंथ होने से हमें सभी चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी. प्रतियोगिता ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है.
ये भी पढ़ें:- ‘मेरे जीवन में…’, जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines