BCCI investigation: भारतीय क्रिकेट में उम्र छिपाकर खेलने का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है. जूनियर क्रिकेट में अपनी जगह बनाने के लिए कुछ खिलाड़ियों पर गलत उम्र बताने के आरोप लगते रहे हैं. ऐसे मामलों में कई खिलाड़ियों को प्रतिबंध का सामना भी करना पड़ा है. हालांकि, इस बार मामला सिर्फ खिलाड़ियों की उम्र तक सीमित नहीं है. अब उम्र का पता लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बोन टेस्ट की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे हैं. इसी से जुड़ी रिपोर्ट में गड़बड़ियों के दावे सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
उम्र में गड़बड़ी पकड़ने वाली रिपोर्ट पर ही उठे सवाल
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कुछ अज्ञात खिलाड़ियों की बोन टेस्ट रिपोर्ट में विसंगतियों का दावा किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अंडर-16 खिलाड़ियों की जांच से जुड़े रिकॉर्ड में ऐसी गड़बड़ियां मिलीं, जिन्हें लेकर सवाल खड़े हो गए.
रिपोर्ट में एक ऐसे मामले का जिक्र किया गया, जिसमें एक खिलाड़ी की बोन टेस्ट रिपोर्ट में एक साल पहले उसकी उम्र 16 साल दर्ज थी. लेकिन 2026 में दोबारा सामने आए रिकॉर्ड में उसकी उम्र बढ़ने के बजाय दो महीने कम दिखाई गई. उम्र के आकलन में इस तरह का अंतर संदेह पैदा करता है. रिपोर्ट में ऐसे ही कुछ अन्य मामलों का भी उल्लेख किया गया था.
अब इस मामले में BCCI की जांच शुरू होने की जानकारी सामने आई है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड को कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद उसने मामले से जुड़े कुछ शिकायतकर्ताओं से संपर्क किया और उनसे अतिरिक्त जानकारी मांगी. हालांकि, BCCI की ओर से अब तक जांच को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के क्रिकेट संघों के लिए इस साल बोन टेस्ट की प्रक्रिया संभालने वाली कंपनी एक ही थी. ऐसे में जांच के दौरान इस बात की भी पड़ताल हो सकती है कि रिपोर्ट में सामने आई विसंगतियों के पीछे कोई गड़बड़ी या मिलीभगत तो नहीं थी. फिलहाल, इन आशंकाओं की पुष्टि जांच के नतीजों के बाद ही हो सकेगी.
अंडर-16 खिलाड़ियों के लिए बोन टेस्ट जरूरी
बोन टेस्ट एक मेडिकल जांच है, जिसका इस्तेमाल हड्डियों के विकास के आधार पर किसी व्यक्ति की जैविक उम्र का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है. खेलों में इस जांच का महत्व इसलिए भी है, क्योंकि अलग-अलग आयु वर्ग के टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की पात्रता तय करने के लिए उनकी उम्र की पुष्टि करना जरूरी होता है.
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
12 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
28 mins agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
2 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
2 hrs agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines