हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI ने बदला अपना बड़ा नियम, 15 वर्षीय स्टार को मिली खास परमिशन

Team India: कुछ खिलाड़ी नियम तोड़ कर फंस जाते हैं, तो वहीं कुछ प्लेयर्स के लिए बोर्ड ही नियम तोड़ देता है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम उन खिलाड़ियों में आता है, जिसके लिए अब बीसीसीआई अपना नियम बदलने को मजबूर हो गया है. टीम में आते ही सूर्यवंशी के लिए बड़ा बदलाव हुआ है.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi

Team India: आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ. जहां पर भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को स्क्वाड में जगह दी है. सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट में कमाल करने के बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया. उसी प्रदर्शन को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में भी जारी रखा. जिसके कारण ही अब वो टीम इंडिया का हिस्सा बन गए हैं. जिसके कारण बीसीसीआई ने अपना बड़ा नियम बदल दिया है. 

बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी के लिए बदला नियम 

कुछ समय पहले ही बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के परिवार के लिए नियम बनाया था. जिसके मुताबिक विदेशी दौरों पर पूरे समय खिलाड़ियों का परिवार नहीं रह सकता है. अब अपने इस नियम को बीसीसीआई ने खुद बदलने का फैसला किया है. वैभव सूर्यवंशी के साथ उनके माता-पिता आयरलैंड, इंग्लैंड और जापान का दौरा करेंगे. जिससे 15 वर्षीय वैभव को विदेशों दौरों पर ढाल सके. 

इस बारे में बोलते हुए बीसीसीआई से सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा, ‘वह बच्चा है, इसलिए हमने उसके माता-पिता को उसके साथ आयरलैंड और इंग्लैंड जाने की इजाजत देने का फैसला किया है, ताकि वो उसके साथ रह सकें और उसे नए माहौल में ढलने में मदद कर सकें. बोर्ड उनका सभी खर्चा उठाएगा.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छिनने के बाद आया नया ट्विस्ट, पूर्व सिलेक्टर ने कर दिया बड़ा दावा

सचिन तेंदुलकर के लिए भी बदला था नियम 

कुछ ऐसे ही 1989 में भी बीसीसीआई ने सचिन तेंदुलकर के लिए भी किया था. उस समय 16 साल के सचिन के साथ पाकिस्तान के दौरे पर उनके भाई अजीत तेंदुलकर भी गए थे. बीसीसीआई मौजूदा समय में वैभव पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहा है. जिससे उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सके. सूर्यवंशी को इस दौरे पर डेब्यू करने का भी मौका मिल सकता है. वैभव इसी के साथ सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. सूर्यवंशी के पास अब इतिहास रचने का मौका है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिलने पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया पहला बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola