सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छिनने के बाद आया नया ट्विस्ट, पूर्व सिलेक्टर ने कर दिया बड़ा दावा

सूर्यकुमार यादव से भारत की टी-20 कप्तानी छीन ली गई और उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया. हालांकि अब कप्तानी छीनने के बाद एक नया ट्विस्ट सामने आया है.

Cricket News (96)
1 / 6

6 जून को बीसीसीआई ने बड़ा फैसला करते हुए सूर्यकुमार यादव को टी-20 टीम से बाहर कर दिया. साथ ही उनसे कप्तानी भी छीन ली गई है. श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कप्तान बनाया गया है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 पर कब्जा जमाया था.  इसके बाद भी उन्हें बाहर करना टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद को समझ में नहीं आया. अब उन्होंने सूर्या को लेकर बड़ा दावा किया है.  

विज्ञापन

सूर्या को लेकर आया नया मोड़

सूर्या को लेकर आया नया मोड़2 / 6

सूर्या की कप्तानी जाने के बाद एमएसके प्रसाद ने बड़ा दावा किया है. उनका मानना है कि सूर्या को हमेशा के लिए टीम से नहीं निकाला गया है, बल्कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की तरह उन्हें आराम दिया गया है.

विज्ञापन

पूर्व सिलेक्टर का बड़ा दावा

पूर्व सिलेक्टर का बड़ा दावा3 / 6

उन्होंने अपने बयान में कहा "वह इतने अच्छे और इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता." "चयनकर्ताओं ने तीनों को आराम दिया है. यह देखना दिलचस्प है कि सूर्यकुमार, हार्दिक और बुमराह तीनों ही लंबे समय से आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 खिलाड़ी रहे हैं.

रजत पाटीदार को लेकर जताई चिंता

रजत पाटीदार को लेकर जताई चिंता4 / 6

प्रसाद ने रजत पाटीदार के सिलेक्शन न होने पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा "मैं सचमुच हैरान हूं. अगर अभी नहीं तो कब लेंगे आप? उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मैच विनर रहे हैं. उन्होंने आरसीबी को लगातार दो आईपीएल खिताब दिलाए हैं.” वह शानदार फॉर्म में हैं और उनका आत्मविश्वास चरम पर है. उन्हें मौका देने का यह सही समय था. लेकिन मुझे यकीन है कि चयनकर्ताओं के पास उनके लिए कुछ योजनाएँ होंगी. उन्हें किसी बड़ी और कठिन सीरीज या टूर्नामेंट में मौका दिया जा सकता है.”

विज्ञापन

सूर्या की शानदार कप्तानी

सूर्या की शानदार कप्तानी5 / 6

सूर्या ने भारत के लिए टी-20 में शानदार कप्तानी की है. उन्होंने भारत को एशिया कप 2025 और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनाया है. हालांकि उनका निजी प्रदर्शन मौजूदा समय में अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने आईपीएल 2026 में फ्लॉप प्रदर्शन किया था.

आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान6 / 6

सूर्या का बतौर कप्तान टी-20आई आंकड़ा शानदार रहा है. उन्होंने 52 मैच में भारत की कप्तानी की है. भारत ने 42 मैच जीते हैं, जबकि 8 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. 2 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला है. उनका जीत का प्रतिशत 82 फीसदी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन