श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिलने पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया पहला बयान

6 जून को भारतीय टी-20 टीम में बड़ा बदलाव हुआ. भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है. श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया है. अब रोहित शर्मा ने फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Cricket News (97)
1 / 6

आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टी-20 टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया है, जबकि सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन ली गई है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान हुआ है. सूर्या को भारतीय टी-20 टीम में बतौर खिलाड़ी भी जगह नहीं मिली.  

विज्ञापन

रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल

रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल2 / 6

अब श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिलने के बाद रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने मुंबई टी-20 लीग के दौरान श्रेयस की कप्तानी की तारीफी की, जो मुंबई फॉलकॉन टीम की भी कमान संभाल रहे हैं.

विज्ञापन

अय्यर को लेकर क्या बोले हिटमैन?

अय्यर को लेकर क्या बोले हिटमैन?3 / 6

रोहित शर्मा ने कहा "रोहित शर्मा ने कहा, "जिस तरह से श्रेयस अय्यर ने मुंबई फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया है, उन्हें भारत का नेतृत्व करने में भी अच्छा अनुभव होगा." रोहित और श्रेयस मुंबई से ही आते हैं. रोहित शर्मा जब भारतीय टीम के कप्तान थे, तब उन्होंने श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में खूब मौके दिए.

खड़े हो रहे हैं सवाल

खड़े हो रहे हैं सवाल4 / 6

हालांकि दूसरी ओर सूर्या को कप्तानी से हटाए जाने के बाद चारों तरफ सवाल भी खड़े हो रहे हैं. सूर्या ने अपनी कप्तानी में भारत को एशिया कप 2025 और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जिताया था. उन्होंने भारत के लिए शानदार कप्तानी की है. उनकी अगुवाई में भारत ने 52 मैच खेले हैं, टीम इंडिया को 42 मैच में जीत मिली है, जबकि 8 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने किया खासा प्रभावित

श्रेयस अय्यर ने किया खासा प्रभावित5 / 6

वहीं, श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में खासा प्रभावित किया. उन्होंने आईपीएल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाया और इसके बाद पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में शानदार कप्तानी की.

कप्तान बनाने पर किया मजबूर

कप्तान बनाने पर किया मजबूर6 / 6

अय्यर ने आईपीएल 2025 में पंजाब को अपनी कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय कराया था. हालांकि टीम को आरसीबी के सामने हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में बीसीसीआई ने अय्यर पर भरोसा जताया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन