BCCI Change Staff: एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के बैकरूम स्टाफ में एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के साथ 15 साल से जुड़े एक सपोर्ट स्टाफ को बीसीसीआई ने बाहर का रास्ता दिखाया है। ये सपोर्ट स्टाफ इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम इंडिया के साथ था, लेकिन अब एशिया कप 2025 के दौरान ये टीम इंडिया के साथ नहीं होंगे।
राजीव कुमार की बीसीसीआई ने की छुट्टी
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार के कार्यकाल को बीसीसीआई ने आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। जिसको लेकर बीसीसीआई का मानना है कि लंबे समय से टीम के साथ सपोर्ट स्टाफ का जुड़े होने से टीम को कम फायदा होता है। इसके अलावा खिलाड़ियों की भी उनके प्रति नजदीकियां बढ़ जाती है, जिससे टीम के प्रोग्रेस में बाधा आती है। वहीं बीसीसीआई ने एक मसाज थेरेपिस्ट को रख लिया है। बता दें, राजीव कुमार 15 साल से टीम इंडिया के साथ जुड़े थे।
बाउंड्री पर खड़े दिखते थे राजीव कुमार
अक्सर मैच के दौरान राजीव कुमार को बाउंड्री के पास खड़े हुए देखा जाता था, जब भी खिलाड़ियों को थकान होती थी तो दौड़कर उनके पास मालिश कराने जाते थे। मालिश के जरिए राजवी कुमार टीम इंडिया के खिलाड़ियों की थकान को दूर करते थे।
इसके अलावा रावीज खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स भी तैयार किया करते थे। कई बार राजीव बाउंड्री से उठाकर गेंद भी खिलाड़ियों की तरफ फेंक देते थे, ताकि खिलाड़ियों दौड़कर वहां न आना पड़े। इससे पहले बीसीसीआई ने पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर और स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को भी नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया था।
ये भी पढ़ें:-रोहित-विराट के संन्यास और विदाई मैच पर BCCI उपाध्यक्ष का बड़ा बयान, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
58 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
7 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines