News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Rohit Sharma-Virat Kohli Retirement: टीम इंडिया के 2 दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। जिसके बाद अब इन दोनों खिलाड़ियों के वनडे फॉर्मेट से भी संन्यास की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्टूबर में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज रोहित-विराट के लिए आखिरी सीरीज हो सकती है। वहीं अब इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है।
एक इंटरव्यू के दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा “रोहित और विराट दोनों वनडे खेल रहे हैं, वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और न ही उन्होंने संन्यास लिया है। जब उन्होंने संन्यास नहीं लिया है तो आप उनके रिटायरमेंट पर इतनी बात क्यों कर रहे हैं? दो फॉर्मेट से संन्यास लिया है लेकिन वे वनडे खेल रहे हैं। आप चिंता न करे बीसीसीआई की नीति स्पष्ट है कि हम किसी को संन्यास के लिए नहीं कहेंगे। उनको अपना फैसला खुद करना होगा, जिसका हम सम्मान करेंगे।”
What’s next for Rohit Sharma and Virat Kohli?
— UP T20 League (@t20uttarpradesh) August 22, 2025
Shri Rajeev Shukla @ShuklaRajiv (Vice President, BCCI; Director, Asian Cricket Council; MP, Rajya Sabha) shares his thoughts in a very special episode of Long Off Lounge.
Now live on YouTube — https://t.co/Z5oxTzCbrL@UPCACricket |… pic.twitter.com/srflE3Bc9M
आगे जब राजीव शुक्ला से रोहित-विराट के विदाई के आयोजन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा “जब समय आएगा तो हम सब कर लेंगे, लेकिन आप तो पहले से ही उनकी विदाई की व्यवस्था कर रहे हैं। विराट कोहली काफी फिट हैं और रोहित शानदार खेल रहे हैं, आप उनकी विदाई की चिंता मत कीजिए।”
आईपीएल 2025 के बाद से टीम इंडिया ने कोई वनडे मैच नहीं खेला है। इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। अब टीम इंडिया अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज खेलेगी, इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-शुभमन गिल नहीं खेलेंगे ये टूर्नामेंट, BCCI को फिजियो ने भेजी बल्लेबाज की रिपोर्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।