Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद थी. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को लगा था कि शर्मा को इस टूर्नामेंट में रोक पाना बेहद मुश्किल रहेगा. हालांकि, अब तक टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज का खाता नहीं खुला है. दो मैचों में वो शून्य पर आउट हुए हैं. अब टीम इंडिया के कोच से सवाल किया गया कि कहीं अभिषेक की खराब फॉर्म टीम इंडिया की टेंशन तो नहीं बढ़ा रही. इसपर भारतीय बल्लेबाजी कोच का चौंकाने वाला जवाब सामने आया.
अभिषेक की फॉर्म से टेंशन में टीम इंडिया?
टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा ने अब तक दो मैच खेले हैं. वो USA और पाकिस्तान के खिलाफ शून्य के स्कोर पर आउट हो गए, वहीं नामीबिया के खिलाफ तबीयत खराब होने के चलते नहीं खेले. टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने अब अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर बात की. उन्होंने कहा, ‘हमने प्लान किया था लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वो नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले. पिछले मैच में वो पहले ओवर में आउट हो गए. हम बिना मतलब के ज्यादा सोचते हैं. कई बार आप विरोधी टीम से भी ज्यादा अनुमान लगाने लग जाते हैं.’
सितांशु ने आगे कहा, ‘अभिषेक का प्लान पहले से तय रहता है. वो अपने हिसाब से खेलते हैं. हम जरूर विरोधी टीम, उनकी गेंदबाजी और ताकत के बारे में चर्चा करते हैं. हम जो भी कर रहे हैं, ये सभी के लिए नॉर्मल है. तबीयत खराब होने से पहले अभिषेक शर्मा ने मैचों में रन बनाए थे. टी20 फॉर्मेट में कभी-कभी 10 गेंदों में 30 रन महत्वपूर्ण बन जाते हैं. ऐसा नहीं है कि उन्होंने रन नहीं बनाए हैं. टी20 फॉर्मेट थोड़ा जोखिम भरा होता है और कोई न कोई आउट होता ही है. अगर हम बहुत ज्यादा सोचेंगे, तो खिलाड़ियों पर दबाव पड़ेगा. वो अच्छी फॉर्म में हैं और उनका प्लान एवं सोचने का तरीका साफ है. हमें सिर्फ इसी बात से फर्क पड़ता है.’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- IND vs NED: कब और कहां फ्री में देखें टीम इंडिया और नीदरलैंड का मुकाबला? अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी नजरें
अभिषेक से अगले मैच में बड़ी उम्मीदें?
टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में अगला मैच 18 फरवरी 2026 यानी आज होने वाला है. उनकी भिड़ंत नीदरलैंड से होने वाली है. अभिषेक शर्मा भले ही पिछले दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन अब नीदरलैंड के खिलाफ वो बड़ा स्कोर बनाकर सुपर 8 के मैचों से पहले आत्मविश्वास लाना चाहेंगे. शाम 7 बजे भारत-नीदरलैंड के बीच मुकाबला शुरू हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs NED: क्या बारिश डालेगी भारत-नीदरलैंड मैच में खलल? पिच पर भी टिकी हैं फैंस की नजरें










