IND vs NED: कब और कहां फ्री में देखें टीम इंडिया और नीदरलैंड का मुकाबला? अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी नजरें 

IND vs NED: पाकिस्तान को हराने के साथ ही टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया को अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है. इस मुकाबले पर भी फैंस की नजरें टिकी बनी हुई हैं.

India vs Netherlands

India vs Netherlands

IND vs NED: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने वाले हैं. टीम इंडिया अपने लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है. नीदरलैंड की टीम ने पाकिस्तान को परेशान करके खुद को साबित किया हुआ है. ऐसे में भारत के खिलाफ भी वो अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में देख सकते हैं? फिलहाल ये फैंस का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. 

विज्ञापन

कब और कहां देखें ये अहम मुकाबला? 

भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाने वाला मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में शाम को 7 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस शाम को 6:30 बजे होना है. फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मैच को जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. फ्री में फैंस इस मुकाबले का डीडी स्पोर्ट्स पर भी मजा उठा सकते हैं. 

विज्ञापन

जिस अंदाज में टीम इंडिया फिलहाल खेल रही है. ऐसे में नीदरलैंड की टीम को बड़ी परेशानी हो सकती है. भारतीय टीम के कई खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं. जिसके कारण ही उनके लिए राह आसान नजर आ रही है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि सुपर 8 से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: NEP vs SCO: 12 साल बाद पहली T20 वर्ल्ड कप जीत से नेपाल ने खत्म किया इंतजार, Points Table में भी हुआ चमत्कार 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्कॉड 

नीदरलैंड की टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फिकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन.

टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ