IPL 2026: दिल्ली के खिलाफ मैच में से पहले GT के लिए बड़ी खुशखबरी, शुभमन गिल की होगी प्लेइंग 11 में वापसी!

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल राजस्थान के खिलाफ मैच में चोट के चलते नहीं खेल पाए थे. उनकी गैरमौजूदगी में टीम को राजस्थान के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम का अगला मुकाबला दिल्ली के साथ है. ऐसे में क्या कप्तान गिल इस मैच में वापसी कर पाएंगे.

jacket (19)

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद ही खराब रही है. टीम ने अब तक खेले दोनों ही मैचों में हार का सामना किया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 अप्रैल को होने वाले अहम मुकाबले से पहले गुजरात की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीम के कप्तान शुभमन गिल दिल्ली के खिलाफ मैच में खेलने के लिए फिट हो चुके हैं और इस मैच में उनकी वापसी हो सकती है. टीम के कप्तान होने के साथ-साथ बल्ले से भी गिल के ऊपर काफी दारोमदार रहता है. उनकी वापसी टीम को एक बार फिर से खड़ा करने में अहम योगदान देगी.

विज्ञापन

RR के खिलाफ नहीं खेल पाए थे मैच

शुभमन गिल को मसल में खिंचाव हो गया था जिसके चलते वो राजस्थान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में गुजरात को 6 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा. उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान टीम की कप्तानी करते हुए दिखे. टीम को कप्तान गिल की कमी जरूर खली थी. ऐसे में उनकी वापसी अगले मैच में टीम की दिशा तय करती हुई नजर आएगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अब वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और दिल्ली के खिलाफ मैच में खेलने के लिए उतरेंगे. 

विज्ञापन

दिल्ली से होगा कांटे का मुकाबला

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अब तक खेले दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं गुजरात की टीम को अभी भी अपना खाता खुलने की चाह है. शुभमन गिल ने इस सीजन टीम के लिए केवल एक ही मैच खेला है जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी. गिल के आईपीएल प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 116 पारियों में 3905 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक तो वहीं 26 अर्धशतक भी निकले हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ