Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

PSL में हुई बॉल टैंपरिंग के पीछे कौन? सामने आई बड़ी तस्वीर, टूर्नामेंट से बाहर होगा कप्तान?

Ball Tampering In Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स की टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और खिलाड़ी फखर जमां पर सजा की तलवार लटकती दिखाई दे रही है, साथ ही कुछ वायरल तस्वीरों ने विवाद को नई हवा दे दी है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 30, 2026 13:51
Ball Tampering In PSL 2026

Ball Tampering In PSL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीएसएल 2026 से जुड़ी परेशानियों को पहले ही झेल रहा था, अब इस टूर्नामेंट के माथे पर एक गहरा काला धब्बा लग गया है. इस सीजन में लाहौर कलंदर्स की टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है, जो उनके लिए शर्मिंदगी की वजह बन गया है. अब इससे जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

नई तस्वीर ने बढ़ाया विवाद

अब इस मामले में नया सच सामने आया है. फील्ड अंपायर्स ने गेंद पर सीम के पास और हाइलाइट किए गए एरिया को छेड़छाड़ किया गया पाया. देखने में नुकसान भारी है और फखर ज़मान पर आरोप लगाया गया है, हालांकि उन्होंने इनकार किया है. इस वारदात को 48 घंटे के भीतर रिव्यू किया जाएगा. फखर जमां पाकिस्तान में फैंस और क्रिकेटर्स के बीच सम्मानित क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं, उन पर लगे ऐसे आरोपों ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

---विज्ञापन---


यह भी पढ़ें- बॉल टैंपरिंग से फिर तारतार हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, PSL में विवाद के बाद पलटा मैच का नतीजा

---विज्ञापन---

क्या था पूरा मामला?

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स की टीम कराची किंग्स के खिलाफ एक मैच के दौरान एक विवादों में फंस गई. उन पर बॉल टैंपरिंग के लिए फाइन लगाया गया. अंपायर्स ने आखिरी ओवर से ठीक पहले कराची को 5 पेनल्टी रन दिए. ये एक ऐसा ट्विस्ट था जिसने मैच के रिजल्ट पर असर डाला, और आखिर में किंग्स ने 3 गेंदें बाकी रहते मैच को अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें- बॉल टैंपरिंग से पाकिस्तान का पुराना नाता, वो 5 इंटरनेशनल मैच जब पाक क्रिकेटर्स रंगे हाथों पकड़े गए

कप्तान शाहीन को मिलेगी सजा?

इस विवादित मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लग रहा है कि हारिस रऊफ, कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और फखर जमां बातचीत के दौरान गेंद के साथ कुछ कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कहीं इसमें कैप्टन का हाथ तो नहीं, अगर ऐसा है तो क्या शाहीन को इसके लिए कड़ी सजा दी जाएगी?

First published on: Mar 30, 2026 01:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.