Babar Azam Poor Performance, Australia vs Pakistan 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया दौरे के शुरुआती तीनों पारियों में बाबर आजम का बल्ला उनसे रूठा हुआ नजर आया। पहले टेस्ट मुकाबले में वह जहां दोनों पारियों में 20 के आस-पास का स्कोर कर आउट हुए। वहीं दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी उनका फ्लॉप प्रदर्शन जारी है। मेलबर्न में वह ग्रीन टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज एक रन बनाकर बोल्ड हुए हैं।
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है। बाबर ने अपनी इस शर्मनाक पारी के दौरान कुल सात गेंदों का सामना किया। इस बीच 14.28 की स्ट्राइक रेट से महज एक रन बनाने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- VIDEO: मोहम्मद रिजवान मैदान में बने ‘स्पाइडर मैन’, जिसने भी देखा यह कैच, मुंह से निकला Oh My God!
क्लीन बोल्ड हुए बाबर:
बाबर के क्लास की पूरी दुनिया में सराहना होती है, लेकिन मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में वह जिस तरह से बोल्ड हुए हैं, उनकी हर कोई आलोचना कर रहा है। विपक्षी टीम की तरफ से पारी का 37वां ओवर कप्तान कमिंस डाला रहे थे।
कमिंस ने इस ओवर की तीसरी गेंद को मिडिल स्टंप पर निशाना बनाकर डाला। यहां गेंद रोकने के प्रयास में बाबर पूरी तरह से नाकामयाब रहे। नतीजा यह रहा कि गेंद ने स्टंप की गिल्लियां बिखेर दी।
अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी पाकिस्तान:
मेलबर्न में एक समय पाकिस्तान की टीम 123 रन पर महज एक विकेट गंवाकर अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन उसके बाद मेजबान टीम ने शानदार तरीके से वापसी की और देखते ही देखते उनके चार विकेट चटका दिए। हाल यह है कि मौजूदा समय में ग्रीन टीम 158 रन के योग पर अपने पांच बड़े विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines