नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और मौजूदा कप्तान बाबर आजम के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान अनबन की खबरें सामने आई थीं। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) सीजन 8 से पहले आमिर ने कहा था कि बाबर या पुछल्ले बल्लेबाज को गेंदबाजी करना उनके लिए समान होगा। अपने बयान पर आलोचना झेलने के बाद आमिर ने इस पर सफाई दी है।
बाबर मेरा पूर्व मंगेतर नहीं है
जियो न्यूज के शो हसना मना है के दौरान आमिर से एक बार फिर बाबर पर उनके बयान के बारे में पूछा गया। इस पर आमिर ने हंसते हुए कहा- सबसे पहले तो बाबर मेरा पूर्व मंगेतर नहीं है कि मैं उसे पसंद नहीं करूंगा। दूसरा, बाबर पांच साल से खेल रहा है और हमारे बीच कभी तीखी बहस नहीं हुई। हमारे बीच हमेशा एक आपसी समझ है और जूनियर होने के नाते उसने हमेशा मुझे सम्मान दिया है। आमिर ने कहा कि उनकी राय को गलत एंगल दिया गया। उन्होंने कहा- मैंने हमेशा कहा है कि वह टेस्ट और वनडे में एक महान बल्लेबाज है, लेकिन टी20 में मेरी राय अलग है। एक गेंदबाज के रूप में मुझे नहीं लगता कि बाबर टी20 में खतरा है।
पाकिस्तान का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा
इस महीने की शुरुआत में आमिर ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी इस मामले पर सफाई दी थी। आमिर ने कहा था- सबसे पहले मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जिन्होंने इस मामले को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। बाबर ने कहा- मुझे एक इंटरव्यू दिखाओ जिसमें मैंने कहा कि बाबर एक औसत खिलाड़ी या पुछल्ले खिलाड़ी हैं। मेरे सभी इंटरव्यू में मैंने उन्हें पाकिस्तान का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा है। मैं कई जगहों पर कह चुका हूं कि उसकी तकनीक के कारण वनडे और टेस्ट मैचों में उसके खिलाफ गेंदबाजी करना मुश्किल है, तो क्या मैं उसे पुछल्ले बल्लेबाज कहूंगा?
आमिर ने कहा- मेरा कहना था कि चाहे बाबर हो या 11 नंबर का खिलाड़ी, विकेट लेना मेरे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे टीम को फायदा होता है। उदाहरण के लिए अगर आखिरी 2 ओवर में 12 रन चाहिए और 8 विकेट गिर गए हैं, तो पुछल्ले खिलाड़ी हैं। वे भी खेल रहे हैं? इसलिए उन्हें आउट करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यह मेरी बात थी। मेरे लिए हर विकेट महत्वपूर्ण है चाहे वह बाबर का हो या पुछल्ले बल्लेबाज का।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
11 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines