Babar Azam: पाकिस्तानी दिग्गज बाबर आजम ने अब वर्ल्ड वनडे 11 चुनी है. जहां पर उन्होंने कुछ चौंकाने वाले फैसले किए हैं. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. बाबर ने अपनी इस टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी को नहीं चुना है. इसके अलावा उनकी टीम में वेस्टइंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी भी शामिल नहीं है. हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों को इस वर्ल्ड वनडे 11 में चुनी है. जिससे चर्चा और ज्यादा गहरा गई है.
दिग्गज बाबर आजम ने भारतीय खिलाड़ियों को किया इंग्रोर
पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के लिए बाबर आजम ने एक पॉडकास्ट किया है. जहां पर उनसे वर्ल्ड वनडे 11 चुनने को बोला गया. इस पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से मिचेल मार्श, ट्रेविड हेड को चुना. जिसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका से एडेन मार्करम और कगिसो रबाडा को चुना है. वहीं इंग्लैंड से उन्होंने हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर को सेलेक्ट किया. इसके अलावा बाबर ने न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र और मिचेल सैंटनर को चुना है. अफगानिस्तान के राशिद खान को भी उन्होंने टीम में चुना है.
आजम ने पाकिस्तान से मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को चुना है. इसके अलावा उन्होंने खुद को भी 12वां खिलाड़ी चुना है. हालांकि उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को भी नहीं चुना है. श्रीलंका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने हाल के समय में कोई बड़ा कमाल नहीं किया है. ऐसे में उनको नहीं चुनना समझ कर आता है. हालांकि इससे पहले बाबर आजम रोहित शर्मा और विराट कोहली की बहुत बार तारीफ कर चुके हैं. जिसके कारण ही इस टीम को समझ पाना मुश्किल है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए CSK को चाहिए कितनी जीत? गायकवाड़ पर है दबाव
बाबर आजम के वर्ल्ड वनडे 11
मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम, रचिन रवींद्र, हैरी ब्रूक, मोहम्मद रिजवान, मिचेल सैंटनर, राशिद खान, कगिसो राबाडा, जोफ्रा आर्चर, शाहीन अफरीदी. 12वां खिलाड़ी- बाबर आजम
ये भी पढ़ें: BCCI इंपैक्ट प्लेयर के नियम पर IPL 2026 के बाद करेगी विचार, सचिव ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines